सेवा में जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत विषय: तेज व कानफोडू आवाज में बज रहे डीजे से हो रहीं परेशानी के संबंध में महोदय,
आजकल गांव गांव में विवाह, जन्म दिन व अन्य समारोह के दौरान बजने वाले डीजे की तेज आवाज लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। रात्रि में आधी रात के बाद तक भी डीजे, तेज व कानफोडू आवाज में बजते रहते है, जिससे बीमार व हृदय रोग पीड़ितों को बड़ी परेशानी होती है। तेज आवाज का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत बाराती व अन्य लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है। डीजे से निकलने वाली तेज वाईब्रेशन से मकानों में रखा सामान भी नीचे गिरकर नष्ट हो जाता है व दीवारों में दरार आने का अंदेशा रहता है। बीमार वृद्ध लोगों को इससे बड़ी ही परेशानी होती है। अतः जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से प्रार्थना है कि तहसील क्षेत्र के बिनौली ब्लाक अंतर्गत गांव तेड़ा समेत जनपद भर में अधिक कान फोडू तेज आवाज में बजने वाले डीजे को बंद कराने की कृपा करें।
निवेदक : विश्व बंधु पंवार व मुकेश वत्स निवासी तेड़ा थाना सिंघावली अहीर बड़ौत (बागपत)