Spread the love

1. RTI के दायरे से बाहर रहेगा राम मंदिर ट्रस्ट! केंद्रीय सूचना आयोग ने गृह मंत्रालय के ‘गोपनीय’ रखने के फैसले पर लगाई मुहर।

2. तृणमूल में जंग का रोचक नजारा: TMC ऑफिस भी गंवा बैठीं ममता, ऋतब्रत गुट ने किया टेकओवर; ताला लगाकर ले गए चाबी, बाहर पार्टी के नए चेयरमैन अरूप राय के नाम का लगाया प्लेकार्ड, हिला ममता गुट, पुलिस और सरकार की मिलीभगत का आरोप, केंद्रीय बल तैनात।

3. खुद को राज्यपाल RN रवि, म.प्र. CM बताकर मंत्री दूध कुमार मंडल, अग्निमित्रा पाल को फोन, हावड़ा के बाली से गिरफ्तार आरोपी युवक।

4. तारातला हादसे में जान जोखिम में डाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले पुलिस, दमकल, सिविल डिफेंस, NDRF कर्मियों, सेना वाहिनी के जवानों सहित अन्य जुड़ित लोगों को आज अलीपुर बॉडीलाइंस में सम्मानित करेंगे CM शुभेंदु।

5. BJP नेत्री लॉकेट चटर्जी के बड़े भाई तथा निर्दल पार्षद सुशांत चटर्जी TMC के समर्थन से बने कमरहट्टी नगरपालिका के चेयरमैन।

6. दार्जिलिंग पहाड़ पर केंद्र के ‘हर घर जल’ (जल जीवन मिशन) प्रकल्प में 14500 रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप।

7. सांसद काकोली घोष दस्तीदार का CM शुभेंदु को पत्र, 1993 में बामफ्रंट के सत्ताकाल में घटित 21 जुलाई की घटना में 13 शहीदों के परिवार को न्याय दिलाने का अनुरोध।

8. विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को HC से राहत, 17 जुलाई तक मिला सुरक्षा कवच, पुलिस नहीं उठा सकेगी कोई सख्त कदम।

9. एक और खुलासा! अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर में लगे ‘सेवाश्रय’ शिविर को नहीं था सरकारी अनुमोदन, अब नवान्न ने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट।

10. उत्तर दिनाजपुर: इस्लामपुर से पुलिस ने बिहार से लाई गई 16 नाबालिग लड़कियों को यौन पल्ली से किया उद्धार, 4 गिरफ्तार, ड्रोन उड़ाकर ली गई थी तलाशी।

11. TMC छोड़ कांग्रेस में शामिल होने विधान भवन पहुंची पूर्व KMC पार्षद रेहाना खातून का विरोध, जमकर हंगामा, हाथापाई तक।

12. बिहार: सरकार ने बदला फैसला, लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी।

13. ED ने पहली बार नीलाम किया जब्त किया गया विमान, 3 करोड़ रुपये में बिका फाल्कन ग्रुप का हॉकर 800ए जेट।

14. म्यांमार में 800 भारतीय बंधक: बिजली के झटके देकर कराया जा रहा साइबर क्राइम, महाराष्ट्र के युवक ने खोला राज।

15. MP में नौ IPS के ट्रांसफर, दो SP बदले, हरिनारायण चारी मिश्र IG प्रशासन, सिमाला DIG खरगोन रेंज।

16. रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना, आज से ‘कैप्टन क्लीन’ अभियान का थर्ड फेस शुरू।

17. राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे CCTV फुटेज।

18. ’72 वर्षीय पत्नी ने 84 वर्षीय पति की छाती में चाकू घोंपकर कर दी हत्या’, महिला को बयानों ने लंदन पुलिस को चौंकाया, उम्र कैद की सज़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण को 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत 30 जुलाई तक करें आवेदन,समाधान समारोह-2026 के तहत सुलह-समझौते से होगा विवादों का निस्तारण बागपत4 जुलाई 2026: माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली परिसर में विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होकर सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेष लोक अदालत से पूर्व राज्य, जिला, तालुका तथा उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समितियों के मध्यस्थता केंद्रों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पक्षकार इन बैठकों में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह-2026 में शामिल होने के इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवश्यक विवरण भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सूचना विभाग बागपत

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×