Spread the love

बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सांगवान ने डीएम बागपत को पत्र लिखकर हाल ही में बने रेलवे ब्रिज और रोड कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा है। सांसद ने मांग की है कि एक कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और बरसात के बाद दोनों तरफ की सर्विस रोड और बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि जल्द से जल्द ब्रिज का लोकार्पण हो सके।

मांग के पीछे का कारण:

  • रेलवे ब्रिज में अत्याधिक कमियां परिलक्षित हो रही हैं और उसका प्रयोग सुगमता के साथ नहीं किया जा सकता है।
  • त्यौहारों के मद्देनजर, जाम से परेशान स्थानीय जनता के आग्रह पर, अस्थाई तौर पर इस पुल को ट्रॉयल रन हेतु खोला गया था, लेकिन अल्प अवधि में ही पुल से जुड़े सम्पर्क मार्ग में गड्ढे होने बताए गए हैं।

सांसद की मांग:

  • निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की गुणवत्ता को शत-प्रतिशत स्तर पर बनाए रखने हेतु, इसकी तकनीकी जांच कराने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जाए।
  • जांच कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सम्पर्क मार्ग व रेलवे ब्रिज के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रह गई है, जिससे कि जनता के लिए रेलवे ब्रिज का लोकार्पण समय से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×