Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

ड्रोन, रोबोट और रॉकेट से विज्ञान के गुर सीखेंगे भड़ल के बच्चे

By Subhash Chand
November 4, 2026 3 Min Read
0

– बिनौली ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भड़ल में बनेगा साइंस-मैथ्स गार्डन

-योगी सरकार ने बच्चों के समुचित विकास के लिए जारी किए पांच लाख रुपये

275 छात्र-छात्राओं को मिलेगा मॉडल आधारित पढ़ाई का अवसर, 26 मॉडल और उपकरणों से समझेंगे विज्ञान-गणित की जटिल अवधारणाएं

बागपत 3 नवंबर 2026—-अब गांव के बच्चों को विज्ञान और गणित की जटिल अवधारणाएं समझने के लिए सिर्फ किताबों और ब्लैकबोर्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। योगी सरकार के द्वारा इसके लिए नई पहल जारी की गई हे। अब बच्चे ड्रोन की कार्यप्रणाली जानेंगे, रोबोट की तकनीक समझेंगे और रॉकेट के सिद्धांतों से रूबरू होंगे। इसके लिए बिनौली ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भड़ल में पांच लाख रुपये की लागत से साइंस-मैथ्स गार्डन विकसित किया जाएगा।

26 मॉडल से समझेंगे विज्ञान और गणित के सूत्र
साइंस-मैथ्स गार्डन में विज्ञान और गणित से जुड़े 26 मॉडल और उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें सोलर सिस्टम मॉडल, एआर सोलर सिस्टम चार्ट, ड्रोन, रॉकेट किट, रोबोटिक लर्निंग किट, डिस्टेंस मीटर, ट्रैफिक टावर ट्री और डायरेक्शन टावर ट्री प्रमुख हैं। इनकी मदद से विद्यार्थी सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझ सकेंगे। सौरमंडल मॉडल से सूर्य और ग्रहों की जानकारी मिलेगी, जबकि रोबोटिक लर्निंग किट से तकनीक और स्वचालन की शुरुआती समझ विकसित होगी।
डिस्टेंस मीटर के जरिए बच्चे मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर और किलोमीटर जैसी मापन इकाइयों को व्यवहार में समझेंगे। कोण मॉडल गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट करेगा। कृत्रिम मानव मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। वहीं ट्रैफिक और डायरेक्शन टावर के माध्यम से यातायात संकेतों और दिशाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

दूसरे विद्यालयों के बच्चे भी कर सकेंगे शैक्षिक भ्रमण
भड़ल के इस विद्यालय में वर्तमान में 275 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। यहां स्थापित होने वाले 26 मॉडल और उपकरण बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान और गणित की बारीकियां समझाएंगे। गार्डन को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
साइंस-मैथ्स गार्डन का लाभ केवल पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भड़ल के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के दूसरे विद्यालयों के बच्चे भी यहां शैक्षिक भ्रमण के लिए आ सकेंगे। इससे आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक मॉडल और उपकरणों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करने के साथ गणित को रोचक और व्यावहारिक बनाना है।

जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे मॉडल, समिति करेगी निगरानी
गार्डन के लिए आवश्यक मॉडल और उपकरणों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। निर्माण और व्यवस्थाओं की निगरानी जिला स्तरीय समिति करेगी। जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। इसके अलावा विज्ञान विषय के एक प्राध्यापक तथा जिले के उच्च शिक्षण संस्थान के तकनीकी विशेषज्ञ को भी समिति में शामिल किया जाएगा।

जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भड़ल में विकसित होने वाला साइंस-मैथ्स गार्डन बच्चों के लिए नई सीख का केंद्र बनेगा। यहां 26 मॉडल और उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को देखकर, समझकर और प्रयोग करके सीख सकेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित होगी। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और तकनीक से सीखने के समान अवसर मिलें।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

बड़ौत मंडी में 1.32 करोड़ से सुधरेंगी सुविधाएं, 70 दुकानों का होगा नवीनीकरण

Next

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में विद्यार्थियों को विवरण सुधारने का मौका
  • आओ आज खेलों की दुनिया की दो महान घटनाएं, जो स्वर्णिम इतिहास बन गईं, उनकी चर्चा करते है l पहली घटना 02 दिसंबर 2022 की है स्पेन में एक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा था l
  • 🌸जय गौमाता जय श्री राम🌸एस.आर.एम. राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एव हॉस्पिटल बरेली में आयोजित पंचगव्य संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर पंचगव्य का आयुर्वेद में महत्व एवं गौमाता की उपयोगिता गौ-संवर्धन – गौ-चिकित्सा – गौ आधारित कृषि –गौ-जागरूकता पर गोप्रेमी वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर्स वैज्ञानिकों मातृशक्ति और साथियों के बीच अपने विचार साझा किए , गौसेवा गौरक्षा गोसम्मान का संकल्प दिलाया वेदों के अनुसार गौमाता का महत्व बताया और गौमाता पर समस्या और उसका समाधान बताया जिससे समाज जागरूक हो सके lगौमाता में सभी देवी देवताओं का बास है गौसेवा ही ईश्वर सेवा है , राष्ट्रसेवा है देश की रीढ़ हैं गौमाता ,सनातन की रीढ़ हैं गौमाता lजय गौमाता जय गोपाल🙏
  • 2:30 बजे की बड़ी खबरें
  • ।। संसार में कुछ भी नित्य नहीं है ।।

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme