मातृशक्ति के सपने साकार उज्ज्वला योजना से खुशियां अपार
दीपावली के पर्व पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया गैस सिलेंडर रीफिल का तोहफा
प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के 73872 लाभार्थियों को गैससिलेंडर (रिफिल) निशुल्क वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक /सिलेंडर वितरित कर योजना से किया लाभान्वित
बागपत 3 नवंबर 2026 — उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1 मई 2016 को जनपद बलिया से शुरू की गई योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओ को मुक्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं इस योजना से महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी दिलाई जाने के लिए सरकार संकल्पित है खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण ग्रामीण आबादी के लाखों लोगों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित खतरों को रोकना है।
दीपावली के शुभ अवसर पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण अभियान का शुभारंभ लोक भवन सभागार, लखनऊ से माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया जनपद बागपत में कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान राज्य मंत्री केपी मलिक व माननीय सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान द्वारा किया गया जिसमें कलेक्ट्रेट लोकमंच पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 73872लाभार्थी हैं जिसमें 68000 परिवारों के लाभार्थियों की केवाईसी हो चुकी है है जिसमें आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक जी व माननीय सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान जी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक /सिलेंडर वितरित कर योजना से लाभान्वित किया दीपावली के पर्व पर निशुल्क सिलेंडर मिलने से उज्ज्वला योजना के लाभार्थी खुशी के मारे चेहरे खिल खिलाए और लाभार्थियों ने सरकार का धन्यवाद अर्पित किया उन्होंने कहा सरकार हो तो ऐसी जो त्योहार पर भी रखती है अपने लाभार्थियों का ध्यान हर किसी के जीवन मे लाती है खुशियों का प्रकाश। माननीय मंत्री जी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार हर किसी के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है यह सरकार हर किसी के चेहरे पर खुशी लाने के लिए संकल्पित है प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए जान-जान में अभियान चलाए जा रहे हैं और लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
माननीय सांसद ने कहा हम सबको एक साथ चलना है देश की प्रदेश की तस्वीर बदल रही है माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करना है और भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है इसी के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर किसी के जीवन में परिवर्तन लाने के ओर से योजना से लाभान्वित करने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं और प्रदेश में एक बदलाव देखने को मिल रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनपद बागपत के समस्त 68000उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थियों को सूचित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आपको निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेंडर रिफिल प्रदान किये गए जो नवंबर से दिसंबर तक अपना सिलेंडर रिफिल करने के लिए जो बुकिंग कराएगा उसे इस योजना का लाभ मिलेगा किसी को कोई भी गैस एजेंसी पर समस्या आती है वह जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कहा कि इस योजना से आच्छादित लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगे, जिसके उपरांत इस योजनांतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वह लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही इस योजना का सर्वप्रथम लाभ प्राप्त कर सकेंगे । ऐसे में जिनका बैंक खाता अभी भी आधार से लिंक तथा प्रमाणित नहीं है। वे तत्काल अपने-अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे कि निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर की धनराशि प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो ।उन्होंने कहा उज्ज्वला लाभार्थी को इस योजना का लाभ पाने हेतु अपने गैस एजेंसी से सम्पर्क कर आधार प्रमाणित करा लें और यदि बैंक अकाउंट आधार से लिंक न हो तो उसे आधारकार्ड से लिंक करा लें ओर लाभार्थियों को कोई समस्या हो तो कार्यलय जिला पूर्ति अधिकारी में सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल, पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत