Spread the love

बागपत 5 जून 2026
“सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागपत में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से सूचना विभाग के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रचार वाहन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों तथा 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार अभियान के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ,डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जागो कश्यप समाज जागो! अपनी सही पहचान, समाज को देगी महा-सम्मान!सभी उत्तर प्रदेश के कश्यप, निषाद और स्वजातीय बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आने वाले जातीय जनगणना/सर्वेक्षण में हमारी एकजुटता और सही भागीदारी ही हमारे भविष्य की दिशा तय करेगी।**हमें क्या करना है?संवैधानिक दृष्टिकोण से अपने वास्तविक संख्या बल और सामूहिक राजनीतिक-सामाजिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए, सर्वेक्षण के समय अपनी जाति के कॉलम में *”कश्यप”* ही अंकित करवाएं!इसमें कौन-कौन शामिल हैं?कश्यप, कहार, धीवर आदि (जो वर्तमान में OBC की आधिकारिक सूची में हैं)।बाथम, रायकवार आदि (जो किसी भी सूची में दर्ज नहीं हैं)।⚠️ सावधान! एक छोटी सी भूल, बड़ा नुकसान कर सकती है:कुछ लोग अनजाने में या किसी भ्रम के कारण अनुसूचित जाति (SC) की मझवार”आदि श्रेणियों में अपना नाम दर्ज करा देते हैं। याद रखें, ऐसा करने से बाद में SC (अनुसूचित जाति) का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाता है! इस भ्रम से दूर रहें और अपनी सही पहचान दर्ज कराएं!

sbobet88

×