Spread the love

दिव्यांगजन, बुजुर्ग, युवा, बच्चे एवं थर्ड जेंडर समुदाय की सहभागिता ने बनाया कार्यक्रम को प्रेरणादायी

बागपत, 05 जून 2026-
“सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य निर्माण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें दिव्यांगजन, बुजुर्ग महिलाएं, युवा, बच्चे तथा थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया। समाज के विभिन्न वर्गों की इस सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। पौधारोपण के प्रति लोगों में उत्साह, ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी को हरा-भरा और जीवनोपयोगी बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। पौधे हमें ऑक्सीजन, भोजन, फल, छाया तथा जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बागपत ज्योति शर्मा ने भी पौधारोपण कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय अथवा कार्यस्थल पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने जनपदवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीएफओ विनोद कुमार, वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जागो कश्यप समाज जागो! अपनी सही पहचान, समाज को देगी महा-सम्मान!सभी उत्तर प्रदेश के कश्यप, निषाद और स्वजातीय बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आने वाले जातीय जनगणना/सर्वेक्षण में हमारी एकजुटता और सही भागीदारी ही हमारे भविष्य की दिशा तय करेगी।**हमें क्या करना है?संवैधानिक दृष्टिकोण से अपने वास्तविक संख्या बल और सामूहिक राजनीतिक-सामाजिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए, सर्वेक्षण के समय अपनी जाति के कॉलम में *”कश्यप”* ही अंकित करवाएं!इसमें कौन-कौन शामिल हैं?कश्यप, कहार, धीवर आदि (जो वर्तमान में OBC की आधिकारिक सूची में हैं)।बाथम, रायकवार आदि (जो किसी भी सूची में दर्ज नहीं हैं)।⚠️ सावधान! एक छोटी सी भूल, बड़ा नुकसान कर सकती है:कुछ लोग अनजाने में या किसी भ्रम के कारण अनुसूचित जाति (SC) की मझवार”आदि श्रेणियों में अपना नाम दर्ज करा देते हैं। याद रखें, ऐसा करने से बाद में SC (अनुसूचित जाति) का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाता है! इस भ्रम से दूर रहें और अपनी सही पहचान दर्ज कराएं!

sbobet88

×