Spread the love

स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति में न हो कोई समस्या — कुर्बानी के अवशेष खुले में न रहें

बागपत, 23 मई 2026–
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजन, मौलवी, मुतवल्ली एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी ईदुज्जुहा (बकरीद) 27 मई 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मगुरुओं एवं उपस्थित जनों से सुझाव एवं समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त सुझावों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार पारंपरिक एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप मनाया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पशुओं की कुर्बानी खुले स्थान पर नहीं बल्कि पर्दे में की जाए तथा किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत न होने दिया जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल एवं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कुर्बानी के अवशेष खुले में न छोड़े जाएं, उन्हें एकत्रित कर निर्धारित स्थान अथवा गड्ढों में सुरक्षित रूप से निस्तारित किया जाए। नालियों एवं तालाबों की समय से सफाई कराई जाए तथा निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए नागरिक कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहों एवं ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी गांवों एवं कस्बों में बैठकें कर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लें।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने भी सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

सूचना विभाग, बागपत

ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो महंगाई वेरोजगारी के साथ जितनी भी समस्याएं आती हैं बह सभी हमारे लिए ( जनता ) ही आती हैं इन समस्याओं का सामना हमें ही करना होता है पिछले 12 वर्षों से हमारी आय दिन पर दिन कम होती जा रही है हमनें PACL कल्पतरू साइप्रसाद KBCL निमवस जैसी अनेकों कम्पनियों में निवेशक बन कर अपने पैसे जमा किये लेकिन मोदी सरकार आते ही 2014 में देश की सभी कम्पनियों को बन्द कर दिया गया हम निवेशकों का पैसा जो कम्पनी के पास था जप्त कर लिया गया और हम निवेशक आज भी अपने पैसों को पाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैंमोदीजी अपने आपको 140 करोड़ हम जैसी जनता का प्रधानमंत्री बताते हैं हम देश की जनता मर रही है और मोदीजी राजशी जीवन जी रहे हैंदोस्तो जब अमेरिका इजराइल नें ईरान से युद्ध शुरू किया उसी समय श्री राहुल गाँधी नें मोदी सरकार को आगाह किया था कि आने बाले समय में तेल गैस की भारी किल्ल्त आने बाली है लेकिन मोदीजी को पांच प्रदेशों के चुनाव दीख रहे थे बंगाल में तो देश के ग्रहमंत्री नें डेरा डाल दिया मोदीजी उनके मन्त्रीमंडल के सदस्य BJP के तमाम मुख्यमंत्री और देश के नेताओं नें इन चुनावों में इतना तेल बर्बाद किया अगर मोदीजी BJP श्री राहुल गाँधी की बात मान लेते तो अभी हमारे पास इतना तेल होता कि तेल की कीमतें बढ़ाने की जरूरत ही नहीं होतीदोस्तो मोदीजी हमें जनता को बोल रहे थे सोना मत खरीदो खाने में तेल का प्रयोग मत करो पेट्रोल डीजल कम खर्च करो हवाई यात्रा मत करोहमें उपदेश देने के बाद मोदीजी स्पेशल जहाज से पांच देशों की यात्रा पर चले गए UAE के नेताओं से गले मिल रहे थे उनके बिहार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं जाती पूंछकर गोली मारो हमारी न्यायपालिका चुपचाप देख रही है नार्वे की पत्रकार नें सबाल किया तो बहाँ से भाग लिए इटली की नेता को टॉफी दी और खिलाई लेकिन क्या हुआ 2.4 बिलियन डॉलर का व्यापार बन्द हो गयादोस्तो लगता है किसी नें यह कार्टून सही बनाया है सिंहासन पर गधा बैठा है देश हित में खाना न खाएं खोखली हुई देश की अर्थव्यवस्थादोस्तो मोदीजी जनता के लिए नहीं गौतम अडानी मुकेश अम्बानी रामदेव जैसे कारपोरेटों के लिए ही कार्य करते हैं और देश की मीडिया के यही मालिक हैं इन्होंने देश की जनता को बताना शुरू किया कि मोदीजी विश्व गुरु हैं मोदीजी प्रभु श्री राम हैं और देश की जनता नें मान लियादोस्तो अब उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से 17 अगस्त 26 को शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो देश में बच्चों नें मोदी सरकार से मुकाबला करने के लिए कांक्रोच जनता पार्टी बनाई है हम अपने बच्चों से कहते हैं अगर इनसे मुकाबला करना है तो 17 अगस्त को संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन से जुड़ेंइस आंदोलन से पहले प्रत्येक महीने की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके देश के शासन और प्रशासन को बताते हैं कि इस बार मोदी सरकार के विरुद्ध इस प्रकार से आंदोलन शुरू होगामोदी सरकार के विरुद्ध शुरू होंने बाले इस आंदोलन से देश की जनता अवश्य जुड़ेगीधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×