Spread the love

डीएम अस्मिता लाल की पहल से स्कूलों में बढ़ेगा आराम, पढ़ाई में आएगी रफ्तार, हीटवेव से बच्चों को मिलेगी सुरक्षा

बागपत 22 मई 2026 — दोपहर के समय सरकारी स्कूलों की गर्म होती छतें, कक्षाओं में बढ़ता तापमान और पसीने के बीच पढ़ाई करते बच्चे— गर्मियों में यह दृश्य अक्सर देखने को मिलता है। लेकिन अब बागपत इस तस्वीर को बदलने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। जिले के विद्यालयों में शुरू की जा रही ‘कूल रूफिंग पहल’ बच्चों को गर्मी से राहत देने के साथ शिक्षा के माहौल को भी नया रूप देगी।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में जिले में हीटवेव को लेकर तैयारियों को अब नई सोच से जोड़ा जा रहा है। लक्ष्य यह है कि सरकारी विद्यालय केवल पढ़ाई की जगह न रहें, बल्कि ऐसे परिसर बनें जहां बच्चे सुरक्षित, सहज और बेहतर वातावरण में सीख सकें।

इसके तहत विद्यालयों की कंक्रीट छतों पर विशेष सफेद परावर्तक सतह विकसित की जाएगी ताकि धूप की गर्मी सीधे भवन के अंदर न पहुंचे। इसका असर सबसे पहले बच्चों पर दिखाई देगा। कक्षाएं पहले की तुलना में कम गर्म रहेंगी, बच्चों को बैठने में आसानी होगी और पढ़ाई का माहौल अधिक अनुकूल बनेगा।

गर्मी के दिनों में अक्सर बच्चे जल्दी थक जाते हैं, बार-बार पानी पीते हैं और उनका ध्यान पढ़ाई से हटने लगता है। ऐसे में यह पहल बच्चों को राहत देने के साथ उनकी सीखने की क्षमता को भी मजबूती देगी। शिक्षक भी बेहतर वातावरण में पढ़ा सकेंगे और कक्षाओं में सक्रियता बढ़ेगी।

इस अभियान की सोच केवल दीवारों और छतों तक सीमित नहीं रहेगी। स्कूल परिसरों में हरियाली बढ़ाई जाएगी, छायादार स्थान विकसित होंगे और प्राकृतिक ठंडक को बढ़ावा दिया जाएगा। जहां संभव होगा वहां सौर ऊर्जा और कूल रूफ को जोड़कर विद्यालयों को ऊर्जा बचत के मॉडल के रूप में भी आगे बढ़ाया जाएगा।

कूल रूफ तकनीक की खासियत यह है कि इसमें ऐसी सतह विकसित की जाती है जो धूप की गर्मी को कम सोखे और अधिक वापस परावर्तित करे। इसके लिए सफेद परावर्तक परत, विशेष पेंट, चूना आधारित सतह, विशेष टाइल्स या ताप नियंत्रित करने वाली सामग्री का उपयोग किया जाता है। इससे छत कम गर्म होती है और उसका सीधा लाभ कक्षाओं के अंदर महसूस होता है।

देश में किए गए कई अध्ययनों और विभिन्न सरकारी प्रयोगों में सामने आया है कि कूल रूफ व्यवस्था से भवनों के अंदर का तापमान सामान्य स्थिति की तुलना में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है। स्कूलों के संदर्भ में इसका अर्थ केवल ठंडी कक्षा नहीं बल्कि बच्चों के लिए अधिक आरामदायक माहौल, बेहतर ध्यान और गर्मियों में भी नियमित पढ़ाई से है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि शुरुआत उन बच्चों से होगी जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता देकर छोटे बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण तैयार किया जाएगा।

इस पहल से गर्मी के दिनों में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बेहतर होगी, अभिभावकों का भरोसा मजबूत होगा और सरकारी स्कूलों की नई पहचान बनेगी। बिजली की खपत कम होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो महंगाई वेरोजगारी के साथ जितनी भी समस्याएं आती हैं बह सभी हमारे लिए ( जनता ) ही आती हैं इन समस्याओं का सामना हमें ही करना होता है पिछले 12 वर्षों से हमारी आय दिन पर दिन कम होती जा रही है हमनें PACL कल्पतरू साइप्रसाद KBCL निमवस जैसी अनेकों कम्पनियों में निवेशक बन कर अपने पैसे जमा किये लेकिन मोदी सरकार आते ही 2014 में देश की सभी कम्पनियों को बन्द कर दिया गया हम निवेशकों का पैसा जो कम्पनी के पास था जप्त कर लिया गया और हम निवेशक आज भी अपने पैसों को पाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैंमोदीजी अपने आपको 140 करोड़ हम जैसी जनता का प्रधानमंत्री बताते हैं हम देश की जनता मर रही है और मोदीजी राजशी जीवन जी रहे हैंदोस्तो जब अमेरिका इजराइल नें ईरान से युद्ध शुरू किया उसी समय श्री राहुल गाँधी नें मोदी सरकार को आगाह किया था कि आने बाले समय में तेल गैस की भारी किल्ल्त आने बाली है लेकिन मोदीजी को पांच प्रदेशों के चुनाव दीख रहे थे बंगाल में तो देश के ग्रहमंत्री नें डेरा डाल दिया मोदीजी उनके मन्त्रीमंडल के सदस्य BJP के तमाम मुख्यमंत्री और देश के नेताओं नें इन चुनावों में इतना तेल बर्बाद किया अगर मोदीजी BJP श्री राहुल गाँधी की बात मान लेते तो अभी हमारे पास इतना तेल होता कि तेल की कीमतें बढ़ाने की जरूरत ही नहीं होतीदोस्तो मोदीजी हमें जनता को बोल रहे थे सोना मत खरीदो खाने में तेल का प्रयोग मत करो पेट्रोल डीजल कम खर्च करो हवाई यात्रा मत करोहमें उपदेश देने के बाद मोदीजी स्पेशल जहाज से पांच देशों की यात्रा पर चले गए UAE के नेताओं से गले मिल रहे थे उनके बिहार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं जाती पूंछकर गोली मारो हमारी न्यायपालिका चुपचाप देख रही है नार्वे की पत्रकार नें सबाल किया तो बहाँ से भाग लिए इटली की नेता को टॉफी दी और खिलाई लेकिन क्या हुआ 2.4 बिलियन डॉलर का व्यापार बन्द हो गयादोस्तो लगता है किसी नें यह कार्टून सही बनाया है सिंहासन पर गधा बैठा है देश हित में खाना न खाएं खोखली हुई देश की अर्थव्यवस्थादोस्तो मोदीजी जनता के लिए नहीं गौतम अडानी मुकेश अम्बानी रामदेव जैसे कारपोरेटों के लिए ही कार्य करते हैं और देश की मीडिया के यही मालिक हैं इन्होंने देश की जनता को बताना शुरू किया कि मोदीजी विश्व गुरु हैं मोदीजी प्रभु श्री राम हैं और देश की जनता नें मान लियादोस्तो अब उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से 17 अगस्त 26 को शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो देश में बच्चों नें मोदी सरकार से मुकाबला करने के लिए कांक्रोच जनता पार्टी बनाई है हम अपने बच्चों से कहते हैं अगर इनसे मुकाबला करना है तो 17 अगस्त को संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन से जुड़ेंइस आंदोलन से पहले प्रत्येक महीने की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके देश के शासन और प्रशासन को बताते हैं कि इस बार मोदी सरकार के विरुद्ध इस प्रकार से आंदोलन शुरू होगामोदी सरकार के विरुद्ध शुरू होंने बाले इस आंदोलन से देश की जनता अवश्य जुड़ेगीधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×