Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति 25.5.26

बागपत जनपद की बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटाना में बंदरों के लगातार बढ़ते आतंक के कारण एक दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय सहदा पत्नी एहसान पर 16 मई को बंदरों के झुंड ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर की छत पर किसी कार्य से गई थीं। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग 2500 से 3000 बंदरों का आतंक बना हुआ है, जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं गांव को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मृतक के पति अहसान मलिक , इस्लाम मलिक , इसरार प्रधान , नफीस मल्लाह , उम्मीद खान साहब , अफसर खान साहब , इरफान खान साहब , शमी कस्सार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अब मोदी सरकार एक वर्ष में सत्ता से बाहर हो जाएगी : राहुल गाँधीदोस्तो शायद राहुल गाँधी को पता चल चुका होगा कि 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन देश में शुरू हो रहा हैदोस्तो आज हम संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगाकर इसीलिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि देश के शासन और प्रशासन को अभी से पता चल जाए कि 17 अगस्त 26 को संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगादोस्तो आज इस प्रदर्शन के माध्यम से हम देश की जनता को विस्वास दिलाते हैं यह जो महंगाई की मार देश की जनता के ऊपर डाली गई हैं इसकी बसूली मोदीजी और उनके मन्त्रीमंडल के सदस्यों के साथ BJP की सम्पत्ति जप्त करके इसकी भरपाई की जाएगी साथ ही जितने भी सांसद बिधायक मुख्यमंत्री हैं सभी की सम्पत्तियों की जांच होगी सभी की सम्पत्तियों को जप्त किया जायेगा सभी के ऊपर दर्ज मुकददमों की सुनबाई के लिए देश में स्पेशल कोर्ट त्यार होंगी जिन्होंने सत्ता में आकर अपने मुकददमों को हटाया है उनके सभी मुकददमों की फिर से सुनबाई की जाएगीPACL सहारा कल्पतरू साइप्रसाद निमवस KBCL सहित उन सभी कम्पनियों के निवेशकों का पैसा व्याज सहित दिया जायेगा साथ ही जिन निवेशकों का पैसा बगैर व्याज के दिया गया है उनको व्याज दिया जायेगा17 अगस्त 26 को शुरू होंने बाला कांग्रेस का आंदोलन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलेगाआने बाली 25 तारीख को जिलाधिकारी संभल के द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को देकर संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन की जानकारी देंगेआज के प्रदर्शन का संचालन भानप्रकाश राणा नें किया प्रदर्शन के मुख्यातिथि विनोद साथी रहे प्रेमपाल यादव मुनेश यादव और रवेंद्र कुमार नें अपने विचार व्यक्त कियेधन्यवाद आपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजक ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet88

×