delhi #sarojininagar #sarojininagarmarket #ndmc #rekhagupta #sharadsharma #bjpgovernment #bansuriswaraj #praveshverma #kejriwal #sarojininagarpatrimarket #aamaadmiparty #congress #rahulgandhi
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground
सस्ते कपड़ों के लिए देश और दुनिया में मशहूर दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट 2 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद किया गया है। ये बंद और किसी से नहीं बल्कि सरोजिनी नगर के उन व्यापारियों में किया है जो सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं और जिनके पास पक्की दुकानें हैं। व्यापारियों की NDMC से शिकायत है कि उसने 514 CoV यानी सर्टिफिकेट का वेंडिंग जारी किए हैं। CoV एक तरह का लाइसेंस होता है जिसके जरिए कोई रेहड़ी पटरी वाला औपचारिक रूप से किसी मार्केट में किसी दुकान के आगे बैठकर अपना व्यापार कर सकता है। सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों की शिकायत यह है कि NDMC ने गलत लोगों को CoV जारी किए हैं खासतौर से ऐसे लोगों को भी CoV जारी कर दिए हैं जो पात्र नहीं है और नियम और शर्तों के मुताबिक उनको CoV यानी रेहड़ी पटरी का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता जैसे कुछ लोग ऐसे हैं जो बाजार में बैठते नहीं हैं तब भी उनको सालों से बैठा हुआ मान लिया गया है जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी आय के दूसरे स्रोत भी हैं और फिर भी उनको CoV मिल गए हैं। NDMC से व्यापारियों की शिकायतों और आरोपी पर उसका पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन रिपोर्ट किए जाने तक पक्ष नहीं मिल पाया है। Sharad Sharma Report
delhi #sarojininagar #sarojininagarmarket #ndmc #rekhagupta #sharadsharma #bjpgovernment #bansuriswaraj #praveshverma #kejriwal #sarojininagarpatrimarket #aamaadmiparty #congress #rahulgandhi
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground
