मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र में लूट की सूचना से हड़कंप मच गया।
भैंसानी, शामली निवासी 19 वर्षीय बिलाल ने डायल-112 पर बताया कि नंगला पिथौरा-पीपलहेडा मार्ग पर बाइक सवारों ने 37,500 रुपये लूट लिए।
तितावी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
CCTV जांच व पूछताछ में कहानी संदिग्ध लगी।
सख्ती से पूछने पर बिलाल टूट गया।
उसने कबूला कि ऑनलाइन गेमिंग व शॉपिंग में घर से लिए 50 हजार रुपये उड़ा दिए थे।
डांट से बचने को खुद कपड़े फाड़े, बाइक गिराई और लूट की झूठी कहानी रची।
तितावी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।_

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सख्त चेतावनी दी – “झूठी वीडियो, अफवाह या फर्जी सूचना देने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।
SSP संजय कुमार वर्मा ने भी अभिभावकों से अपील की, कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें।
झूठी सूचना से पुलिस के संसाधन बर्बाद होते हैं।
SHO प्रमोद कुमार बोले – “फर्जी सूचना दी तो सीधे जेल, तुरंत होगा केस”
SSP संजय वर्मा की अपील – “बच्चों के मोबाइल पर रखें नजर”
तितावी पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में खुला राज_ ✍️
