माननीय मुख्यमंत्री जी के 11 मई के संभावित भ्रमण को लेकर मोजीजाबाद नांगल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था व तैयारीयो का लिया जाएजा

Spread the love

बागपत, 9 मई 2026—-उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने आज मोजीजाबाद नांगल मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×