जनपद बागपतप्रेस विज्ञप्तिदिनांक- 08.05.2026

Spread the love

” 0 6 विधिक नमूने लिए (पनीर, पतंजलि कॉउ घी ,रिफाइंड सोयाबीन ऑयल , सनफ्लावर ऑयल, सरसों तेल आदि के)”

आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, बागपत के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 08.05.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डी. पी.सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत छापेमारी कार्यवाही कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 06 नमूने लिए गए,कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है …

  1. विशाल मेगा मार्ट नगर पालिका बडौत से सरसों तेल एवं पतंजलि कॉउ घी का विधिक नमूना संग्रहित किया ।
  2. न्यू गढ़वाल पनीर, खेकड़ा से पनीर का विधिक नमूना लिया।
  3. ओमप्रकाश- विनय कुमार किराना स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का विधिक नमूना लिया।
  4. त्यागी डेरी खेकड़ा से पनीर का विधिक नमूना लिया।
  5. सुरेश चंद -अरुण कुमार किराना स्टोर से सनफ्लावर तेल का विधिक नमूना संग्रहित । उपरोक्त संग्रहित विधिक नमूनो को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम ‌विधिक कार्यवाही की जायेगी । खाद्य सुरक्षा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञदत्त आर्य एवं निधि रानी उपस्थित रही।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद-बागपत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×