चलो रामलीला ग्राउंड दिल्ली, महबूब अली शौलाना ने झोंकी ताकत
सुधीर कश्यप, 30.10.26, मेरठ।
कांग्रेस पार्टी की रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होने वाली 1 नवंबर 2026 की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद प्रत्याशी व किसान नेता महबूब अली शौलाना ने ताकत झोंक दी है।
महबूब अली शौलाना ने बताया कि छात्रों के बीच जाकर 1 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में चलने कि अपील की गई।
एक नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के साथ CJP पार्टी भी छात्रों व किसान मजदूर कि आवाज उठाने के लिए सब साथ आह रहें है।
किसान नेता महबूब अली शौलाना अपनों के बीच जाकर सभी से दिल्ली चलने के आवाहन पर अपील की ओर देश भर से सभी किसान मजदूर छात्र नौजवान अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली आह रहे हैं।
मेरठ से भी हजारों की तादाद में लोग एक नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान कूच करेंगे किसान नेता महबूब अली शौलाना ने कहा कि हम भी अपने साथियों के साथ आपने हक व अधिकार कि लड़ाई के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।
इस मौके पर साथ किसान नेता दीपक सिरोही, नितिन बालियान, भानू प्रताप चौधरी,अनुज भड़ाना,आकाश भड़ाना, आदेश प्रधान, अजित जाटव, इरफान डुगरावली आदि साथी मोजूद रहें।