दीपावली से पहले स्वच्छता अभियान तेज, सुबह 5 बजे सड़कों पर उतरा प्रशासन
आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाने के लिए जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में सुबह 5:00 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में रहकर अपने नेतृत्व में साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं, ताकि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता की स्पष्ट झलक दिखाई दे।
जिलाधिकारी का लक्ष्य स्पष्ट है कि स्वच्छ बागपत, सुंदर बागपत बनाना है
आइए, इस दीपावली अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागपत के निर्माण में सहभागी बनें।