Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने जगाई स्वच्छता की अलख, सिसाना से यूपीसीडा फेस-वन में चला स्वच्छता अभियान

By Subhash Chand
October 29, 2026 2 Min Read
0

शाम हो या पहर, गंदा न दिखे शहर” — दीपावली से पहले स्वच्छता अभियान को लेकर जिलाधिकारी गंभीर अधिकारियों को मौके पर रहकर सफाई कराने के निर्देश।

बागपत, 28 अक्टूबर 2026— आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में आज सिसाना से यूपीसीडा फेस-वन तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में रहकर अपने नेतृत्व में साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं, ताकि जनपद में स्वच्छता की स्पष्ट झलक दिखाई दे।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनाया जाए। आगामी त्योहारों के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़े का उचित निस्तारण तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी बागपत सहित संबंधित अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने तथा अपने नेतृत्व में स्वच्छता कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि आपका शहर गांव सड़क आदि स्थल स्वच्छ और साफ होने चाहिए अभियान के रूप में निरंतर सफाई अभियान का कार्य संचालित रहे इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।
उल्लेखनीय है कि बागपत में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व दिव्यांशु पटेल मुरादाबाद के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। मुरादाबाद में स्वच्छता एवं नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के अनुभव के अनुरूप अब बागपत को भी स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित जनपद बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान से स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छ बागपत, सुंदर बागपत के संकल्प को साकार करने के लिए अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर कार्य करें। दीपावली के अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनपद में स्वच्छता को स्थायी आदत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

दीपावली से पहले स्वच्छता अभियान तेज, सुबह 5 बजे सड़कों पर उतरा प्रशासन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने जगाई स्वच्छता की अलख, सिसाना से यूपीसीडा फेस-वन में चला स्वच्छता अभियान
  • दीपावली से पहले स्वच्छता अभियान तेज, सुबह 5 बजे सड़कों पर उतरा प्रशासन
  • रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
  • 🇮🇳
  • बागपत में यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme