बागपत 17 अप्रैल2026– जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों, प्रमुख सरकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक की। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित करना के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मार्च माह में कम रैंकिंग वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग कमजोर रही है, वह अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएँ और सभी योजनाओं में विभागीय समन्वय बेहतर बनाएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसमें पीएम सूर्य घर योजना ,फैमिली आईडी,सीएम युवा जैसे मुख्य विभाग रहे सभी को हिदायत दी कि अपनी कार्य शैली में सुधार किया जाए जिलाधिकारी ने कहा की फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री के कैंप लगाए जाए नगर निकाय ,विकासखंड क्षेत्र में भी और योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाए जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने अभी भी वन विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है ऐसे विभाग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें भूमिका चिन्नांकन हो जाना चाहिए और मंगलवार से कृष्णा नदी पर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह परियोजना निदेशक राहुल वर्मा डीएफओ विनोद कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत