एसडीएम ,तहसीलदार अमीन ब्रह्द स्तर पर चलाये वसूली अभियान
वसूली में लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्यवाही
जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य नही करने वाले अधिकारियों को दी कठोर चेतावनी
बागपत 16 अप्रैल 2026—जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर -करेत्तर राजस्व संग्रह ,नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की माह मार्च की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कर करेत्तर ,राजस्व वसूली के संबंध में आबकारी विभाग, स्टांप ,वाणिज्य कर, नगर निकाय, जीएसटी लोक निर्माण विभाग गन्ना विभाग आदि विभागों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जिला अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए की जो तहसील के बड़े बकायदार हैं उन पर व्रहद अभियान चलाया जाए जो पैसा देने में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए ।
जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा अमीन को गांव में भेजा जाए और तहसीलदार भी बड़े बकायेदारों पर छापेमारी करें और गांव में एलाउंसमेंट अवश्य होना चाहिए और बड़े बकायदारों पर भी प्रभावी कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा बड़े बकायेदारों के तहसील के बोर्ड पर भी फोटो सहित नाम मोबाइल नंबर लिखवाए जाएं उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की वसूली में अगर कोई भी लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा खनिज देय, व्यापार कर, बैंक ,स्टाफदेय,वसूली में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ओवरलैंडिंग गाड़ियों व स्कूल अनफिटनेस वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी हिट एंड रन के केसों की समीक्षा की उन्होंने कहा कि जो प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर हैं उन पर कार्यवाही की जाए पीड़ितों को हिट एंड रन का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, समस्त उपजिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
सूचना विभाग बागपत