बागपत, 16 अप्रैल 2026
जनपद बागपत में जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा शासन के निर्देशानुसार रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की उत्पादकता का आकलन करने हेतु क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न कराया गया। यह प्रयोग तहसील बागपत के ग्राम टयौढी स्थित एक कृषक के खेत में किया गया।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग पूरी पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आंकलन प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयोग किसानों की वास्तविक उपज का आंकलन करने एवं कृषि नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार खेत के चयनित हिस्से की कटाई कर गेहूं की पैदावार का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सभी चयनित स्थलों पर समयबद्ध ढंग से क्रॉप कटिंग प्रयोग पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अमरचंद वर्मा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत