Spread the love

बड़ा गांव, खेकड़ा की बेटी कमलेश की सुपत्री नेहा पांचाल को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त होने पर साहित्यकार तेजपालसिंह धामा ने बधाई देते हुए कहा कि नेहा ने विवाह के चार साल बाद एक आम गृहिणी रहते हुए यूपीपीसीएस में प्रथम स्थान प्राप्त करके बागपत का नाम रोशन किया है।
बागपत को गौरवान्वित करने वाली इस बेटी नेहा पांचाल का बचपन अपने मामा ब्रजेश के घर बड़ा गांव में ही गुजरा है और उन्होंने विवाह के चार साल बाद अपने एक बच्चे को गोद में खिलाते हुए और एक आम गृहिणी रहकर उप्र पीसीएस में प्रथम स्थान प्राप्त करके इतिहास रच दिया है।
उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। तेजपालसिंह धामा, मधु धामा एवं खेकड़ा और बड़ा गांव के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×