Spread the love

नई सोच-नई खेती अपनाकर बागपत के 87 प्रगतिशील किसान बढ़े समृद्धि की राह पर

जिलाधिकारी ने चिया सीड्स खेती का निरीक्षण कर किसानों को किया प्रोत्साहित

बागपत, 09 अप्रैल 2026। बदलती खेती, बदलता बागपत—जनपद में अब ‘काला सोना’ कही जाने वाली चिया सीड्स की फसल नई उम्मीद बनकर उभर रही है। कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफे वाली इस फसल ने किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।

खेकड़ा स्थित बागपत नेचुरल फार्म हाउस में कुछ माह पूर्व बोई गई चिया सीड्स की फसल अब तैयार हो चुकी है। अब पहली फसल तैयार होने पर इसकी कटाई के दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खेती की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी का लक्ष्य है कि चिया सीड्स की खेती को जनपद में इस स्तर तक पहुंचाया जाए, जहां यह बागपत की नई पहचान बने और किसानों की आय का मजबूत आधार तैयार करे। वर्तमान में जनपद के 87 किसान चिया सीड्स की खेती अपना चुके हैं। यह आंकड़ा बागपत की खेती में बदलाव की शुरुआत का संकेत है।

गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों के कारण गिरते भूजल स्तर और घटती उर्वरक क्षमता के बीच चिया सीड्स एक टिकाऊ विकल्प बनकर सामने आया है। कम पानी में तैयार होने वाली यह फसल पर्यावरण के अनुकूल भी है और भविष्य की जरूरत भी। चिया सीड्स के स्वास्थ्य लाभों के चलते इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजार में इसकी कीमत 300 से 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है, जिससे किसानों को बेहतर आय की संभावना मिल रही है।

बागपत प्रशासन ने ‘बागपत ब्लूम’ ब्रांड के तहत चिया सीड्स उत्पाद को बढ़ावा देने की योजना बनाई है, ताकि किसानों को सीधे बाजार से जोड़कर उनकी आय सुनिश्चित की जा सके। सुपरफूड चिया सीड्स की खेती कम लागत में होती है और मात्र तीन महीने में तैयार हो जाती है, जिससे यह तेजी से मुनाफा देने वाली फसल बन रही है।

मार्गदर्शिका और प्रशिक्षण से मजबूत हो रहा अभियान: किसानों की सुविधा के लिए चिया सीड्स की खेती पर विशेष मार्गदर्शिका तैयार की गई है। साथ ही, पूर्व में प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित कर किसानों को इस खेती के लिए तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे परंपरागत सोच से आगे बढ़कर नई खेती को अपनाएं और चिया सीड्स के माध्यम से अपनी आय और भविष्य दोनों को मजबूत करें।

इस अवसर पर एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव ,जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो महात्मा ज्योतिवा फुले जयंती पर कोटि कोटि नमनदोस्तो गर्व होता है जब हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाते है लेकिन जब आज के नेताओं की ओर देखते हैं तो लगता है जिस प्रकार से हमनें अंग्रेजों की सम्पूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध जिस प्रकार से आंदोलन किये सत्याग्रह किये उसी प्रकार से अब देश के नेताओं के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दें हम देश की जनता को आस्वासन देते हैं उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से जल्दी ही शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन इस बार यह आंदोलन कांग्रेस के शीर्ष स्तर से नहीं निचले स्तर से शुरू होगा और इसकी शुरुआत हम ( विनोद साथी ) करेंगेदोस्तो चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में SIR के नाम पर 90 लाख से ज्यादा बोटरों के नाम काट दिए क्या एक प्रदेश में इतने अबैध बोटर हैं इतना ही नहीं लाखों बोटर फर्जी फार्म 6 भर कर बनाये जा रहे हैं प. बंगाल की मुख्यमंत्री सबूतों के साथ यह जानकारी दे रही हैं न्याय पालिका कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकी मोदी सरकार नें कानून बना दिया है चुनाव आयोग कुछ भी करे कोई भी उसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकतादेश का बच्चा बच्चा जानता है देश की अधिकांश सम्पत्तियों को मोदीजी नें अडानी अम्बानी और अपने कारपोरेट मित्रों को बेच दिया लेकिन तमाम गुरूपों में रक्षा मंत्री के फोटो के साथ लिखा जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता और कुर्सी की इतनी भूँखी है कि देश को बेच सकती है 2 पेनकार्ड रखने के जुर्म में रामपुर के आजम खां और उनके बेटे को 7/7 साल की सजा हुई लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा नें आसाम के मुख्यमंत्री की पत्नी प तीन तीन पासपोर्ट रखने की बात की कायदे में इसकी जांच होंनी चाहिए लेकिन आसाम पुलिस पवन खेड़ा को ही गिरफ्तार करने पहुंच गई और मुख्यमंत्री पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि पवन खेड़ा को पेड़ा बना दूंगादोस्तो अब तक तो कांग्रेस को मोदी सरकार के साथ BJP की प्रदेश सरकारों के खिलाफ देश में आंदोलन शुरू कर देना चाहिए लेकिन चारों तरफ खामोशी हैदोस्तो नेपाल के युवा प्रधानमंत्री को देखो उसके निर्णयों को देखो अब लगता है अपने देश के नेताओं को हटाने के लिए देश में उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से हमें ( विनोद साथी ) ही कांग्रेस का आंदोलन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए शुरू करना ही होगादोस्तो देश की जनता को विस्वास दिलाते हैं कुछ ही महीनों में हम एक कार की व्यवस्था कर रहे हैं और जैसे ही एक कार की व्यवस्था हो जाएगी उस पर साउंड सिस्टम लगा कर कांग्रेस का आंदोलन शुरू कर देंगे उसके बाद गांव कसवों और शहरों में जगह जगह होंगी कांग्रेस की नुक्कड़ सभाएँतब तक प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके देश में शुरू होंने बाले इस आंदोलन की जानकारी शासन और प्रशासन को देंगेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×