
उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब जब से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं, तब से लगातार उत्तर प्रदेश के हर जनपद, हर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान को नई मजबूती दे रहे हैं।
ईद मिलन, होली मिलन, स्वागत समारोह और PDA जनसभाओं के माध्यम से वह पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक हर दिन लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जनाब अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने में दिन-रात जुटे हैं।


कार्यक्रमों के दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब के बिंदुवार मुख्य विचार:
• 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना हमारा संकल्प है।
• 2027 के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा — अखिलेश जी देश का राष्ट्रीय नेतृत्व करेंगे।
• समाजवादी पार्टी ही प्रदेश का असली विकास कर सकती है।
• अखिलेश जी की नीतियां हमेशा विकास और जनहित पर आधारित रही हैं।
• हर फैसले से पहले अखिलेश जी गहराई से “होमवर्क” करते हैं।
• प्रदेश की 36 बिरादरी का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा।
• हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।
• जिस तरह से 2024 लोकसभा में उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाले परिणाम आए थे ठीक उसी तरह से 2027 विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत तय है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब की अथक मेहनत, जनसंपर्क और समर्पण निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी को आने वाले 2027 विधानसभा में मजबूत करेगी।
आपका सहयोगी / साथी
नसीम खान
नेता समाजवादी पार्टी , गाजियाबाद