Spread the love

समस्त विभाग शासनादेश का शत-प्रतिशत कराये अनुपालन सुनिश्चित, नियम व प्रक्रियाओ का पूर्णतः रखा जाये ध्यान-मा0 सभापति

विकास परियोजनाओ को समयबद्धता के साथ कराये पूर्ण-मा0 सभापति श्री अश्वनी त्यागी

प्रत्येक पात्र लाभार्थी को जनहित की योजनाओ का मिले लाभ, नियमित करें समीक्षा-मा0 सभापति

मा0 समिति द्वारा दिये गये निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा सुनिश्चित-जिलाधिकारी
बागपत 08.04.2026
आज मेरठ के विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति श्री अश्वनी त्यागी की अध्यक्षता में जनपद मेरठ एवं बागपत के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी द्वारा मा० सभापति एवं समिति के सदस्यों का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की घड़ी देकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

बैठक में मा० समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पालन, अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध प्राप्त भ्रष्टाचार शिकायतों एवं उन पर की गई कार्रवाई, मानव सम्पदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण दर्ज करने की स्थिति, अधिकारियों के सरकारी/सीयूजी नंबर सक्रिय रखने, मा० जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई, विकास कार्यों के शिलापट्ट संबंधी शासनादेशों का अनुपालन, नगर निगम के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत, बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन तथा छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की गई। मा० समिति ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग शासनादेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें तथा सभी कार्य नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपादित किए जाएं।

मा० सभापति ने कहा कि विकास परियोजनाओ को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। सभी विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हों तथा अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी समस्या का समाधान किया जाए। विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिकारीगण बैठकों में पूर्ण एवं अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित हों तथा विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच सके।

मा० सभापति ने कहा कि समिति का उद्देश्य शासनादेशों के अनुरूप कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सरल बनाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बिंदुओं पर समिति द्वारा कार्यवाही अपेक्षित है, उन पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समय से अनुपालन आख्या समिति को उपलब्ध कराई जाए। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि समिति द्वारा जिन विभागो से आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की गई है, शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये समिति को अनुपालन आख्या भेजे। बैठक में पुलिस, राजस्व, विद्युत, वन, समाज कल्याण, सहकारिता, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा, पंचायती राज, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मा० सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर मा० समिति के सदस्यगण श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज, श्री संतोष सिंह, श्री पवन कुमार सिंह, श्री वीरेन्द्र सिंह तथा विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया, मा० विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल, मा० विधायक सिवालखास श्री गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष श्री हरवीर पाल, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×