Spread the love

▪️ विवेचना निस्तारण अभियान का डीआईजी रेंज श्री कलानिधि नैथानी ने रिपोर्ट कार्ड जांचा
▪️ 03 माह की समीक्षा में जनपद मेरठ के सर्किल दौराला व ब्रह्मपुरी तथा जनपद हापुड़ के सर्किल नगर व गढ़मुक्तेश्वर का कार्य रहा सराहनीय
▪️ समीक्षा में पाया कि दिनांक 01.03.2026 के सापेक्ष 01.04.2026 को लंबित विवेचनाओ मे हुई 09 प्रतिशत की कमी

       पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र *श्री कलानिधि नैथानी* द्वारा विवेचना निस्तारण हेतु गत वर्ष से *परिक्षेत्र स्तर पर “ऑपरेशन विवेचना”* शुरु किया गया जिसके फलस्वरुप रेंज के सभी जनपदो मे अधिक से अधिक विवेचनाओ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है । महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ की सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित विवेचनाओं की दिनांक 01.04.2026 की *तुलना/समीक्षा* दिनांक 01.03.2026 के सापेक्ष की गयी तो *लंबित विवेचनाओ मे 09 प्रतिशत की कमी* दर्ज की गयी है । 

 *दिनांक 01.03.2026 के सापेक्ष दिनांक 01.04.2026 को लंबित विवेचनाओ की जनपद/सर्किल वार समीक्षा-*

➡️ जनपद मेरठ- 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। लम्बित विवेचनाओ में विगत माह सर्किल किठौर में 35 प्रतिशत, सरधना में 26 प्रतिशत, सदर देहात में 19 प्रतिशत व सर्किल कैंट में 18 प्रतिशत की सर्वाधिक कमी दर्ज की गई है।

➡️ जनपद बुलन्दशहर- 08 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। लम्बित विवेचनाओ में विगत माह सर्किल नगर में 12 प्रतिशत व स्याना में 14 प्रतिशत की सर्वाधिक कमी दर्ज की गई है।

➡️ जनपद बागपत- 03 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।
➡️ जनपद हापुड़- 03 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। लम्बित विवेचनाओ में विगत माह सर्किल नगर, पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर तीनों में कमी दर्ज की गई है।

 *01 जनवरी 2026 के सापेक्ष दिनांक 01 अप्रैल 2026 को लंबित विवेचना निस्तारण मे उच्च व निम्न प्रदर्शन करने वाले सर्किल-*

🔹 दिनांक 01.01.2026 के सापेक्ष 01.04.2026 को लम्बित विवेचनाओ की 03 माह की समीक्षा मे जनपद मेरठ के सर्किल दौराला व ब्रह्मपुरी एवं जनपद हापुड के सर्किल नगर व गढ़मुक्तेश्वर में लम्बित विवेचनाओ में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इनका कार्य व प्रयास सराहनीय रहा है ।
🔹 इसके विपरीत 03 माह की समीक्षा मे जनपद मेरठ के मवाना सर्किल, जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर व डिबाई सर्किल एवं जनपद बागपत के बड़ौत सर्किल में वृद्धि होना पाया गया है।
🔹 उक्त चारो सर्किलो में हुई वृद्धि एवं शिथिल पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मवाना, शिकारपुर, डिबाई व तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बडौत/ वर्तमान क्षेत्राधिकारी नगर का स्पष्टीकरण तलब किया गया है ।

  _डीआईजी महोदय ने कहा कि परिक्षेत्र के सभी जनपदो द्वारा गत माह विवेचना निस्तारण मे अच्छा प्रदर्शन किया गया है। एक माह की समीक्षा से पाया कि परिक्षेत्र के चारो जनपदो के सभी सर्किलो में लम्बित विवेचनाओ में कमी दर्ज की गई है। साथ ही कहा कि समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किलो मे सही पर्यवेक्षण कर विवेचनाओ का गुणवत्तापरक निस्तारण जारी रखें।_ 

  *मीडिया सेल*

मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×