Spread the love

बंदियों की मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर सुधार बिंदुओं के तत्काल अनुपालन के दिए निर्देश

बागपत, 31 मार्च 2026 — आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल तथा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विभिन्न बैरकों, अस्पताल, पाकशाला, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कैमरा प्रणाली की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पुरुष एवं महिला बैरकों में बंदियों की स्थिति, आवासीय सुविधा, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बैरकों में स्वच्छता एवं सफाई की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से उपलब्ध रहे।

अस्पताल वार्ड के अवलोकन में जिला जज द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निर्देशित किया गया कि जिन बंदियों को निरंतर चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है, उन्हें अस्पताल वार्ड में स्थानांतरित कर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा दवाइयों एवं आवश्यक मेडिकल सामग्री का उचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

पाकशाला (किचन) का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो तथा रसोई क्षेत्र की सफाई निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

सीसीटीवी कैमरा प्रणाली की कार्यप्रणाली की टीम द्वारा समीक्षा की गई। सभी कैमरे संचालित पाए गए। एसपी ने जेल सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि कैमरों की नियमित निगरानी एवं उपकरणों की समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण दल ने सुरक्षा तैनाती, गार्ड ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मेडिकल रजिस्टर एवं मेस रजिस्टर की भी जांच की। एसपी ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था प्रभावी रूप से जारी रहे। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को जो सुधारात्मक बिंदु चिन्हित हुए, उनके लिए तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो देवीय आपदा वर्षा और ओलावृस्टि नें किसानों की फसलों को भारी छती पहुंचाई है वागवानी को भी बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक प्रदेशों की सरकारों नें और केंद्र सरकार के साथ विमा कम्पनीयों नें किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं बोला उ.प्र. कांग्रेस कमेटी नें प्रदेश के कोंग्रेसियों को निर्देश दिया है की प्रदेश के सभी जनपदों के कोंग्रेसी विशेसकर जिन जनपदों के किसान इस देवीय आपदा से प्रभावित हुए हैं उन जनपदों के कोंग्रेसी प्रभावित किसानों के घर घर जाकर मुलाकात करें और प्रशासन से मिलकर मुआवजा दिलवाएंदोस्तो केंद्र और अधिकांश प्रदेशों में BJP की सरकारें हैं और BJP के काम करने का तरीका भी सभी जानते हैं किसानों नें आंदोलन करके भी देख लिया है अब तो प्रशासन भी BJP की तरह ही कार्य करने लगा है इसलिए इस प्रकार से देवीय आपदा से बर्बाद हुई किसानों की फसल का मुआवजा सरकार से दिलवा पाएंगे मुश्किल ही नहीं असम्भव हैअगर वास्तव में किसानों का मुआवजा दिलवाना है तो कांग्रेस को किसानों के घर घर जाने के बजाए जिन पर्देशों में देवीय आपदा से किसानों को छती पहुंची है उन प्रदेशों के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस अनिश्चित कालीन प्रदर्शन साउंड सिस्टम लगा कर करे और जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाय तब तक जनपदों पर प्रदर्शन चलता रहेगाअब कांग्रेस को संघर्ष के रास्ते को चुनना होगादोस्तो हमनें उ.प्र. के संभल जनपद में किसानों का मुआवजा दिलबाने के लिए 10 अप्रैल को संभल मुख्यालय पर जनपद के सभी कोंग्रेसियों की एक बैठक बुलाई बैठक की अध्यक्षता के लिए जिला अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष के लिए लिखा तो कई कोंग्रेसियों नें जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आने से साफ मना कर दिया क्योंकी जिला अध्यक्ष नें उनका सार्वजनिक रूप से अपमान किया तो कैसे इनके साथ आ सकते हैंदोस्तो यह समस्याएं कांग्रेस में हैं लेकिन इससे पहले किसानों के लिए कांग्रेस को सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चित कालीन प्रदर्शन जब तक करना होगा जब तक किसानों को उचित मुआवजा न मिल जाए और किसानों का गेहूं सरकारी मूल्य पर न बिकेदोस्तो इस संघर्ष के बाद कांग्रेस के संगठन का फिर से चयन करने के लिए सभी को त्यारी करनी होगीइस बार कांग्रेस के पदों पर ऐसे कोंग्रेसियों को लाने की त्यारी की जाएगी जिनमें संघर्ष करने की छमता होगीअब कांग्रेस में बदलाव करने के लिए कोंग्रेसी आगे आएंगेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×