Spread the love

जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत करे निस्तारण

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति हो लाभान्वित

बागपत 23 मार्च 2026–प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है किन्तु इस बार शनिवार की ईद उल फितर फाइटर के राज के अवकाश के कारण आज सोमवार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें खेकड़ा तहसील 12शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 2शिकायतों का निस्तारण किया गया,शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया । बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 30शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 6शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया ।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 14शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 2 का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, एसडीएम निकेत वर्मा ,परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,तहसीलदार , अधिशासी अधिकारी खेकड़ा हरिलाल पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×