फार्मर रजिस्ट्री योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार कर उन्हें विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य
फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान का आधार लिंक मोबाइल नंबर व खतौनी की होगी जरूर
फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य किसान की जगह जगह की जमीन को एक प्लेटफार्म पर लाना
जिलाधिकारी गांव के साफ सफाई अभियान का लिया जायजा
बागपत 23 मार्च 2026: जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया जा रहा कि सरकार द्वारा किसानों के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) योजना संचालित की जा रही है जो उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसे किसान के जीवन में बदलाव लाएगा और सरकार की योजनाओं से किस को सीधा जोड़ने का इस योजना के अंतर्गत मुख्य उद्देश्य होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सके। आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने हसनपुर मसूरी गांव पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य का सत्यापन किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गांव में जनजागरूकता का प्रचार प्रसार कराया जाए कोई भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना में 107814 पंजीकृत कृषक सत्यापित है जिसमें से अभी तक 76155 कृषको द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री करायी गयी है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अवशेष कृषक जो अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही करा रहे है को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त तथा सरकार द्वारा कृषको के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ खाद, बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशी, फसल बीमा, कृषि ऋण आदि पर अनुदान का लाभ नही मिल पायेगा। इसलिए जिन कृषको ने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही करायी है वे अपना आधार, खतौनी, आधार से लिंक मोबाईल लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर तत्काल अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें। कृषक अपने मोबाईल से भी Google Play Store से Farmer Registry UP मोबाईल ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों की जमीनों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एकत्र करने का कार्य पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करना है यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ सीधे और प्रभावी तरीके से प्रदान करने में मदद करेगी उत्तर प्रदेश में जिन किसानों की जमीन जगह-जगह स्थान पर है उन जमीनों को एक प्लेटफार्म पर लाकर रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से डिजिटल करण करना है। राजस्व विभाग ,कृषि विभाग, पंचायत सहायक आदि के द्वारा ग्राम स्तर पर फ्री फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी ली जा सकती है या किसान जन सुविधा केंद्र पर भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
जिससे कि किसानों की जमीन एक पोर्टल पर आ सके और उसे कहीं से भी देखा जा सके जिससे कि ऑनलाइन डाटा प्राप्त होने में किसानो को इस में भविष्य में बहुत सारे लाभ प्राप्त होंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में गति लाई जाए तथा किसानों को योजना का पूर्ण लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने गांव की साफ सफाई अभियान का लिया जायजा संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत