बागपत 23 मार्च 2026 –किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जनपद में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में किया गया। बड़ौत में कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा खेकड़ा में नीलम धामा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत के अधीक्षक डॉ. विजय गर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सुरुचि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरुचि शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में टीकाकरण करने वाली बालिकाओं में अनुष्का चौधरी, चाहत, दिया, वर्षा, तन्वी, तनुष्का चौहान, कुंज तोमर व सीएचसी खेकड़ा में श्रुति, रिया, अनुरूप, प्रिया रही कुल14 बालिकाओं ने टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को HPV वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें।
सीएचसी अधीक्षक अधीक्षक डॉ विजय कुमार , BPM सचिन मलिक, खेकड़ा अधीक्षक डॉ मोहम्मद ताहिर, BPM रुपिंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।