सुबह 11:45 बजे की बड़ी खबरें
➡️ लखनऊ : ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे CM योगी। आज बरेली पुलिस लाइन में CM करेंगे घोषणा। ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी करेंगे सीएम। मासिक मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 होगा। हर महीने 1000 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव। सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यूपी सरकार पर 84 करोड़ का अतिरिक्त खर्च।
➡️ लखनऊ : कांग्रेस में हंगामे की जांच के लिए समिति गठित। कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बनाई समिति। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी करेंगे अध्यक्षता। पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समिति में शामिल। पूर्व सांसद रवि वर्मा को मिली जिम्मेदारी। आराधना के पदभार ग्रहण समारोह से पहले हुआ था विवाद। अजय राय, पार्षद ममता चौधरी के बीच हुआ था हंगामा।
➡️ लखनऊ : यूपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की नई नियुक्ति। प्रीति शाही गोरखपुर महानगर जिलाध्यक्ष बनीं। गोरखपुर जिला की पूजा सिंह कौशिक बनीं। किरण प्रजापति संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष बनीं। शैल त्रिपाठी बस्ती जिलाध्यक्ष बनीं। शुभ लक्ष्मी सिंह महाराजगंज जिलाध्यक्ष बनीं। अराधना पाण्डेय देवरिया जिलाध्यक्ष बनीं। रूपम राव कुशीनगर जिलाध्यक्ष बनीं। अलका सिंह आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनीं। श्वेता राय बलिया जिलाध्यक्ष बनीं। सन्नो गुप्ता मऊ जिलाध्यक्ष बनीं।
➡️ लखनऊ : होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी सूचना। होटल के कमरा नंबर 1037 में ठहरी थी युवती। मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई। समरीन लखनऊ के चौक क्षेत्र की निवासी थी। लखनऊ के न्यू हजरतगंज स्थित होटल का मामला।
➡️ लखनऊ : शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा। देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम।
➡️ लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बरेली दौरा। बरेली में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे CM। शिक्षक MLC प्रत्याशी की जनसभा का कार्यक्रम। ग्राम प्रहरी सभा के कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद।
➡️ पीलीभीत : रामलीला मेला कमेटी में विवाद। हिसाब मांगने पर दो पक्षों में बहस। विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग। फायरिंग में कुनाल, अंकित की मौत। मोहित की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती। आरोपी कौशल पर फायरिंग का आरोप। 3 लोगों पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे का मामला।
➡️ बहराइच : तेंदुए के हमले में मासूम की मौत। गन्ने के खेत के पास खेल रहा था मासूम। मासूम पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण। ग्रामीणों के खदेड़ने पर भागा तेंदुआ। थाना मुर्तिहा क्षेत्र के मंझरा का मामला।
➡️ प्रयागराज : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी खबर। महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का रिजल्ट घोषित। लिखित परीक्षा का परिणाम आयोग ने किया जारी। सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित। 27 से 30 अक्टूबर तक होंगे इंटरव्यू। 14 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे इंटरव्यू लेटर। upessc.up.gov.in पर देख सकेंगे परिणाम।
➡️ प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में आज सुनवाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई। शाही ईदगाह विवाद पर अदालत में कार्रवाई। 18 मामलों में एक साथ हो रही सुनवाई। पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने मांगी अनुमति। संशोधित जवाब दाखिल करेगा मुस्लिम पक्ष। जज अवनीश की सिंगल बेंच कर रही सुनवाई।
➡️ रायबरेली : पुलिस के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी। पीड़ित ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप। 20 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप। रिश्वत मांगने का पीड़ित ने लगाया आरोप। बालिग प्रेमी जोड़े ने की कोर्ट मैरिज। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों पक्षों में समझौता। कार्रवाई न करने के एवज में रुपये मांगे। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग। भारी संख्या में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। भदोखर थाने में काफी देर तक चला हंगामा।
➡️ बस्ती : BJP प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी पर फायरिंग। अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी पर चलाई गोलियां। प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद ने दी जानकारी। गाड़ी पर मिले गोली लगने के निशान। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के पास की घटना।
➡️ अमेठी : अमेठी के जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन। ड्यूटी के दौरान BSF जवान ने तोड़ा दम। लद्दाख बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में थे तैनात। हृदय गति रुकने से मौत की बताई जा रही वजह। आज पैतृक गांव पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर।
➡️ एटा : हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद। डकैती न्यायालय एटा ने सुनाई सजा। दोषी सनोज और रिंकू को आजीवन कारावास। दोनों पर 43-43 हजार रुपये का जुर्माना। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी।
➡️ रायबरेली : तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवारों को रौंदा। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल। मिल एरिया क्षेत्र के राही के पास की घटना।
➡️ गोंडा : सरकारी तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर। भटपी गांव में 10 से अधिक मकानों पर कार्रवाई। HC के निर्देश पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। सदर तहसील प्रशासन ने जमीन कराई कब्जामुक्त। इमामुद्दीन ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका।
➡️ रायबरेली : दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल। बछरावां क्षेत्र के थुलेडी के पास की घटना।
➡️ रायबरेली : रायबरेली में ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप। ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप। जमीन पर लेटकर पीड़ित ने जताया विरोध। ट्रैफिक प्रभारी पर मारपीट का आरोप। सिविल लाइन चौराहे के पास की घटना।
➡️ दिल्ली : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल। सुप्रीम कोर्ट में याचिका की औपचारिकताएं पूरी कीं। ECI से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई। विपक्ष की याचिका पर तत्काल सुनवाई की सहमति। आज सुबह SC में नए सिरे से सुनवाई शुरू होगी।
➡️ दिल्ली : आज कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित। कानून-व्यवस्था को लेकर यातायात पर असर संभव। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर असर। वाहन चालकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील।
➡️ दिल्ली : ECI के खिलाफ याचिका पर SC में आज सुनवाई। सुबह ही सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट। राहुल, अखिलेश समेत विपक्ष के नेताओं की याचिका। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष ने उठाए सवाल। विपक्ष के प्रदर्शन के बीच SC में सुनवाई का फैसला।
➡️ दिल्ली : राहुल गांधी ने समर्थकों का जताया आभार। SC तक मार्च में शामिल होने वालों का किया धन्यवाद। INDI गठबंधन के नेताओं का भी किया शुक्रिया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, RSS पर साधा निशाना। भारत के लोग डरने वाले नहीं हैं- राहुल गांधी। आप हमें मार नहीं सकते, धमका नहीं सकते- राहुल। हमें डराया नहीं जा सकता- राहुल गांधी। हम दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे- राहुल गांधी। सरकार को जनता की ताकत दिखाना जरूरी था-राहुल।
➡️ दिल्ली : CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप। दिल्ली पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप। मुझे और मेरे परिवार को किया गया परेशान- अभिजीत। दिल्ली में विमान से उतरते ही हिरासत में लिया- दीपके। माता-पिता और वकीलों को सूचना नहीं देने दिया- दीपके। अभिजीत दीपके का ऐलान- आंदोलन जारी रखूंगा। ‘PM की तानाशाही खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन’।
➡️ तिरुअनंतपुरम : केरलम विधानसभा में बड़ा फैसला। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग। मतदाता सूची से बाहर किए गए पात्र नागरिक। पात्र नागरिकों के अधिकार बहाल करने की मांग। चुनाव आयुक्तों के चयन प्रक्रिया में बदलाव का सुझाव। CM वी.डी. सतीशन ने बताया ऐतिहासिक क्षण। केरलम ने इतिहास रचा- CM वी.डी. सतीशन। पहली बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित। CEC को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित।
➡️ दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री कॉज लिस्ट जारी। राहुल गांधी की याचिका को जगह नहीं मिली। आज की सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम नहीं। देर रात 11:25 बजे जारी हुई सूची। CJI की अगुवाई वाली बेंच के सामने कई याचिकाएं सूचीबद्ध। जज जॉयमाल्य, वी. मोहना की बेंच करेगी सुनवाई। CPI(M) के एमए बेबी की PIL सूचीबद्ध। शैलेंद्र मणि की कंटेम्प्ट याचिका भी लिस्ट में शामिल। मेनका गुरुस्वामी की याचिका भी सूचीबद्ध। RJD सांसद मनोज कुमार झा की याचिका शामिल। ADR, SCBA, SCAORA की याचिका भी शामिल। यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया की याचिकाएं शामिल।