सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
*13- अक्टूबर - मंगलवार*
*शारदीय नवरात्र*
*!! देवी चंद्रघंटा!!*
👇
==============================
1 पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई, राहुल-अखिलेश समेत 10 पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता
2 पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई, राहुल ने आज विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया
3 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन के सांसदों, नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र संगठनों को अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर चाय पर बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले दोपहर में विपक्षी नेताओं की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। यह कदम चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ निकाले गए ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बाद उठाया गया है
4 राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां, फीस में ₹220 की कमी; सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई?
5 सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 10 अन्य इंडिया गठबंधन के नेताओं की याचिका की जांच के दौरान रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। 12 अक्तूबर 2026 को दर्ज की गई इन आपत्तियों में दस्तावेजों की कमी, विपक्षी पक्षों की गलत जानकारी, वकालतनामे और कोर्ट फीस से जुड़ी खामियां शामिल हैं। इन खामियां को दूर करने के बाद ही मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकेगा।
6 BJP का आरोप- राहुल ने महिला पत्रकार को धकेला, मार्च में शामिल कार्यकर्ता को भी कोहनी मारी, उनका व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरनाक
7 केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट,’मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी’, CJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर घिरी कांग्रेस, पोस्ट डिलीट करने के बाद BJP ने घेरा
8 केरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें, फिर डिलीट किया; विवाद बढ़ा तो सांसद बोले- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
9 संसदीय कार्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का खुलेआम अपमान करना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन हो गई है। हालांकि, अगर उसके पास एक परिपक्व और प्रतिबद्ध नेता हो, राहुल गांधी पर कसा तंज -जिसे साल में 200 दिन छुट्टियां बिताना पसंद न हो, तो वह अपनी संख्या में सुधार कर सकती है
10 राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं, वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही; वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें
11 सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया, न हमारे सामने आया, न मंजूर किया ना ही नामंजूर किया; बिहार SIR पर सुनवाई
12 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। ओम प्रकाश माथुर को केरलम से जोड़ा गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के पूर्णकालिक राज्यपाल होंगे। सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई है
13 पटाखा बैन,सुप्रीम कोर्ट बोला-कम प्रदूषण वाले तरीके अपनाएं, वकील ने कहा-भगवान को पता चले कि उनके नाम पर बच्चे बीमार हो रहे तो वो भी हैरान होंगे
14 बैंक भर्ती फर्जीवाड़ा-CBI का 6 राज्यों में छापा, 4 गिरफ्तार, 5 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाले, आंखों के स्कैन में 172 फर्जी अफसर मिले; सबकी नौकरी जाएगी
15 मारे गए चार आतंकी: एलओसी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन विस्फोट में लश्कर कमांडर समेत चार दहशतगर्द ढेर
16 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की सरकारों से इस्तीफा मांगना चाहिए, जिनका गठन ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुआ। सरमा ने केरल, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु का जिक्र किया
17 कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- दूसरी दवाइयों की कीमत पर कंट्रोल क्यों नहीं, 27 अक्टूबर तक जवाब तलब
18 चीन सबसे ज्यादा सोना रखने वाला 5वां देश, उसके पास अब 2410 टन गोल्ड, भारत से 3 गुना ज्यादा;अमेरिका नंबर-1 पर
19 सितंबर में देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त में यह 4.83 प्रतिशत थी। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते खाद्य महंगाई दर भी 5.97 प्रतिशत से बढ़कर 7.74 प्रतिशत पर पहुंच गई।
==============================