Spread the love

1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1906 – थलाकल चंडू का बलिदान हुआ।
1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1988 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – बंगाल के रानीगंज मे महावीर कोयला खदान से 65 मजदूरों का सफल बचाव अभियान हुआ।
2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2007 – एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।

जन्मदिवस

1866 – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ।
1875 – भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ।
1885 – प्रयोग धर्म शिक्षक गिजुभाई का जन्म हुआ।
1986 – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म हुआ।

पुण्यतिथि

1937 – हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
1938 – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन हुआ।
1982 – सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन हुआ।
2013 – मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाने वाले कृपालु महाराज का निधन हुआ।
2021 – छत्रपति शिवाजी महाराज की कीर्ति का अखंड गुणगान करने वाले ‘शिवशाहीर’ बाबासाहेब पुरंदरे का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×