मुंबई
शेयर मार्केट में भारी गिरावट !!
गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा.
बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स में 1 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. दोपहर एक बजे सेंसेक्स करीब 869 अंक और निफ्टी 275 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था. वैश्विक स्तर से मिल रहे खराब संकेतों को इस गिरावट का कारण माना जा रहा है. रूपये में भी आज गिरावट दिखी.
इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल उछलकर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया.
दुनिया भर में बन रहे आर्थिक हालात ने घरेलू बाजार का सेंटीमेंट पूरी तरह से बिगाड़ दिया. सबसे बड़ा झटका कच्चे तेल की कीमतों से लगा…