AIIMS के डॉक्टरों ने बच्चों में बढ़ते मोटापे और बच्चियों में PCOS के मामलों पर चिंता जताई है. डॉक्टरों के मुताबिक, गलत खान-पान, कम व्यायाम, कम नींद और ज्यादा मोबाइल-स्क्रीन टाइम युवाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है…
मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं है. आगे चलकर इससे डायबिटीज, दिल की बीमारी और हार्मोन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. किशोरियों में PCOS का खतरा भी बढ़ सकता है…
डॉक्टरों ने बच्चों के लिए संतुलित खाना, रोज व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी हैय साथ ही, बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने में माता-पिता और स्कूलों की भूमिका भी अहम बताई है…