Spread the love

विशाल कश्यप/एजेंसी, नई दिल्ली। वर्तमान में हमारे भारत देश में आयोजित वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो काफी ज्यादा शर्मनाक भी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटरों की सुरक्षा में भारी चुक हुई है। इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल के पास दो महिला क्रिकेटरों के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि दोनों महिला क्रिकेट होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और दोनों ने महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ होते ही दोनों महिला क्रिकेटरों ने एसओएस का नोटिफिकेशन भेजा और फिर सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उनके सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमओजी पुलिस ने पुलिस रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा ये दोनों खिलाड़ी अपनी बाकी टीम के सदस्योंके साथ होटल रेडिसन ब्लू में रुकी हुई थीं।

मामला गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे खजराना रोड की है। दोनों महिला क्रिकेटर कैफे जा रहीं थी। सफेद शर्ट और काली कैप पहने बाइक सवार पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद भी की।

विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व प्रोटोकाल अधिकारी डैनी सिमंस से आवेदन लिया है। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की और आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया। मामला आग सुर्खियों में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×