Spread the love

मथुरा ::- संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत आज एक बार फिर बिगड़ गई। पेट में सूजन आने की शिकायत मिली है।‌ जांच के लिए प्रेमानंद महाराज को पैथोलॉजी सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी जांच हुई। इधर प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने से शिष्य चिंतित हो गए। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। देहरी की पूजा की गई। जो करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान राधा नाम का जाप किया गया। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने प्रेमानंद महाराज को ब्रज की विभूति बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ‌वही डॉक्टरों की सलाह पर प्रेमानंद महाराज को बिरला मंदिर स्थित पैथोलॉजी ले गए। जहां उनकी जांच की गई। जांच के समय किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान एक डॉक्टर थे। जांच में क्या निकला? इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×