➡लखनऊ, यूपी में IAS दिव्या मित्तल ने दिया त्यागपत्र, दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा, 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया, दिव्या मित्तल अभी राजस्व विभाग में विशेष सचिव थी, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, देवरिया की DM रह चुकी हैं, दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी थीं, लंदन की नौकरी छोड़कर अफसर बनी थीं दिव्या मित्तल
➡बुलंदशहर, छात्र अंकुर चौधरी की फोर्टिस अस्पताल में मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंकुर का शव लाया गया, खुर्जा स्थित आवास पर लाया गया शव, चप्पे चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, SSP, SP देहात पहुंचे मृतक के घर, दी सांत्वना, SSP द्वारा 6 लोगों पर 25-25 का इनाम घोषित, आरोपी लखन सहित 4 बदमाश जेल में, खुर्जा कोतवाली नगर के बिजली घर की घटना, खुर्जा देहात क्षेत्र के बगराई में होगा अंतिम संस्कार
➡अलीगढ़, जट्टारी में पानी की टंकी पर चढ़े युवक युवती, छेड़छाड़ के आरोपियों पर हल्की कार्रवाई का आरोप, पुलिस पर सिर्फ 151 की कार्रवाई का लगाया आरोप, पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर टंकी पर चढ़े, चीख-चीख कर कार्रवाई करने की कर रहे मांग, लोग और पुलिस युवक युवती को समझाने में जुटे, थाना टप्पल क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
➡हाथरस, डीएम अतुल वत्स ने शहर का किया निरीक्षण, नगर पालिका के कई वार्डों में बंद मिली स्ट्रीट लाइट, डीएम अतुल वत्स ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश, नगर की विद्युत व्यवस्था सुधारने के दिए आदेश, सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी, अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए
➡कोटद्वार, नेपाल-तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ से तबाही, बाढ़,मलबे के सैलाब से हिमालयी क्षेत्र में हाहाकार, प्रसिद्ध पर्यावरणविद ने गंभीर जाहिर की चिंता, पदम भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने बताया, हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता सामने आई- अनिल, ‘ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से सैलाब पैदा हुआ’, कई गांव, सड़कें, पुल इसकी चपेट में आई- अनिल, ‘नेपाल-तिब्बत में कम से कम 691 लोगों की मौत’, ‘3000 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई’, ‘हिमालय में कुछ भी गड़बड़ हुआ तो परिणाम गंभीर’
➡देवरिया, तेल टैंकर से डीजल चोरी का हुआ खुलासा, टैंकर में गुप्त हौज बनाकर करते थे चोरी, गुप्त हौज से 210 लीटर डीजल बरामद, चालक और खलासी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने डीजल टैंकर को किया सीज, रुद्रपुर क्षेत्र के पिंडरा पेट्रोल पंप का मामला
➡सुल्तानपुर, पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल, बदमाश शिवम सिंह व रतन निषाद घायल, एक अन्य बदमाश सत्यम गौतम भी अरेस्ट, घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया भर्ती, अवैध तमंचा,पिस्टल, कारतूस,बाइक बरामद, 28 अगस्त को विपक्षी को मारी थी गोली, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡बुलंदशहर, चोरी की घटना में फरार बदमाशों से मुठभेड़, थाना चोला पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश शाहरुन घायल, अमीर,आसिफ,फारुख, आसिफ सहित अरेस्ट, 1 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर,तलाश जारी, 1 तमंचा, कारतूस, 70 KG पीतल,बाइक बरामद, विवकोल कम्पनी से पीतल की मूर्ति की थी चोरी, मूर्ति पिघलाकर पीतल को बेचने की फिराक में थे, चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड के पास मुठभेड़
➡गोरखपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम, समस्याएं लेकर आए कई फरियादी, सीएम एक-एक कर सुन रहे सबकी फरियाद, पुलिस,प्रशासन के आलाधिकारी भी मौजूद, सीएम ने अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
➡फतेहपुर, असनी गांव में शराब ठेके के सामने खूनी संघर्ष, लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का आरोप, गोली लगने से मनीष दुबे गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,जांच जारी, मुख्यारोपी अमन सिंह,मनु सिंह की तलाश जारी, शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद हिरासत में, फतेहपुर के हुसैनगंज थाने के असनी की घटना
➡बदायूं, दो आवारा सांडों की लड़ाई से बड़ा हादसा, लड़ते हुए एक कच्चे मकान में मारी टक्कर, टक्कर लगने से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,जांच जारी, बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का मामला
➡शामली, अंकित बालियान की हत्या से जुड़ी खबर, हत्या करने वाले 2 शूटरों की हुई शिनाख्त, शूटर आर्यन और सत्यम की शिनाख्त हुई, शूटर सत्यम, आर्यन के फोटो आए सामने, अंकित की गोलियों से भूनकर हत्या की थी, हत्या वाले शूटर गोगी गैंग के बताए जा रहे, शामली कोतवाली के नाला पटरी का मामला
➡बरेली, नदी में डूब रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में हादसा, सुभाष को बचाने के लिए नदी में उतरे रामवीर,शिवांश, तेज बहाव में तीनों को डूबता देख लोग उतरे नदी में, सुभाष और रामवीर को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया, शिवांश का अभी तक नहीं चला पता,तलाश जारी, मौके पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ मौजूद, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अप्सरा नदी की घटना
➡सीतापुर, दो सगी बहनों समेत चार लड़कियां लापता, खेतों में घास काटने गई थी चारों लड़कियां, 27 अगस्त से घर से जाने के बाद से लापता, गांव की चार लड़कियां लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश, महमूदाबाद के रेवान मजरा मोहम्मदीपुर का मामला
➡अमेठी, ट्रक में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर, हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल, सभी घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी, 2 लोगों की हालत नाजुक,हायर सेंटर रेफर, जोरदार टक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पलटा, सुबेहा थाना के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा
➡प्रयागराज, गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, साढ़े 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी, 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर 85 CM बढ़ा, यमुना नदी का नैनी में जलस्तर 81.53 M दर्ज, गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 81.56 M दर्ज, बड़े हनुमान मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा बाढ़ का पानी, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही, सिंचाई विभाग के बाढ़ कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग, बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट
➡रायबरेली, डिप्टी जेलर के घर चोरों ने बोला धावा, करीब 10 लाख के जेवर, 50 हजार कैश चोरी, बेटी से मिलने लखनऊ गए थे दंपती, पड़ोसियों ने ताला टूटा देख पुलिस बुलाई, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली, जांच जारी, कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर की घटना
➡दिल्ली, मन की बात को लेकर BJP के 2 कार्यक्रम, राउज़ एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम, कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम, मंत्री कपिल मिश्रा सुनेंगे मन की बात, वकीलों के साथ सुनेंगे मन की बात, आनंद विहार के सैनी एन्क्लेव पार्क में भी कार्यक्रम