जमीअत उलमा शहर बागपत के सौजन्य से हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन वात्सायन मैरिज होम बागपत में आयोजित किया गयाl कार्यक्रम का सुंदर संचालन मुफ्ती मोहम्मद आकिल सिराज द्वारा किया गयाl इस कार्यक्रम में कुंडु खाप चौधरी उo प्रo, एडo गजेंद्र सिंह कुंडु को फूलमाला पहनकर हार्दिक स्वागत किया गयाl चौo गजेंद्र सिंह कुंडू द्वारा अपनी सम्मानित खाप की ओर से संबोधन करते हुए कहा कि यह सर्व समाज भाईचारा सम्मेलन न केवल एक आयोजन एवं शिष्टाचार भेंट है, बल्कि हम सब की आत्माओं का एक उत्सव हैl भारत एक ऐसा सुंदर गुलदस्ता है जिसमें सभी धर्म गुलदस्ते के सुगंधित फूल हैl अगर इनमें से एक भी फूल मुरझाया तो गुलदस्ते की खूबसूरती आधी हो जाती हैl देश की आजादी के लिए सभी धर्म के वीरों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं बलिदान दियाl अल्लामा इकबाल साहब ने लिखा है कि "मजहब नहीं सिखाता, आपस में बेर रखना, हिंदी है हम, वतन है, हिंदुस्तान हमारा"l हम सब मिलकर संकल्प ले की नफरत की हर बात को नकारेंगेl अपने बच्चों को मोहब्बत, अदब और भाईचारे का पाठ पढ़ाएंगे l सर्व समाज भाईचारा कमेटी गठन का भी सुझाव दिया l अंत में कहा कि कुंडु खाप समाज में भाईचारा की एकता में हर तरह से सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगीl

🙏🙏🙏
चौo गजेंद्र सिंह कुंडू, (एडo)
कुंडू खाप चौधरी (प्रधान) उo प्रo