दिनांक: 29 अगस्त 2026 स्थान: बड़ौत (बागपत)

‘गाँव की बात – चौधरी रामवीर के साथ’ जनसंवाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाबबावली, रुस्तमपुर, महावतपुर और आसफपुर खड़खड़ी में चौपाल बैठकों का आयोजन; बुनियादी सुविधाओं व युवा रोज़गार पर हुआ मंथनबड़ौत (बागपत):बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के सीधे समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गाँव की बात – चौधरी रामवीर के साथ’ जनसंवाद अभियान के तहत आज शनिवार को विधानसभा के चार प्रमुख गाँवों— बावली, रुस्तमपुर, महावतपुर एवं आसफपुर खड़खड़ी में विशाल चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया।

जनसंवाद के दौरान सभी गाँवों में ग्रामीणों, बड़े-बुजुर्गों और युवाओं ने ‘धरतीवीर’ चौधरी रामवीर सिंह का भव्य व आत्मीय स्वागत किया।चौपालों को संबोधित करते हुए चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की वास्तविक रूपरेखा सरकारी दफ़्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि ज़मीन पर ग्रामीणों के बीच बैठकर तय होती है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य बड़ौत के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना, गाँवों के संपर्क मार्गों को दुरुस्त करना, जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाना और ग्रामीण युवाओं को बेहतर खेल व स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है।”गाँववार जनसंवाद एवं प्रमुख उपस्थितियाँ:गाँव बावली:पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित चौपाल में गाँव के आंतरिक रास्तों के सुधार, पानी की निकासी और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से देशपाल जी, प्रशांत तोमर जी, प्रमोद ढोरी जी, संजीव जी, डॉ. राजेंद्र जी, बेगराज कश्यप जी, संजय जी, सहजाद जी सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।गाँव रुस्तमपुर:दोपहर 01:15 बजे रुस्तमपुर चौपाल में संपर्क मार्गों के निर्माण, कृषि सुविधाओं एवं युवाओं के कौशल विकास पर सकारात्मक चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमपाल सिंह जी, सतीश तोमर जी, अनिल जी, नितिन तोमर जी, निशांत तोमर जी, ताराचंद जी, राजकुमार जी, महिमद्दीन जी, दीपचंद जी एवं मेहताब खान जी मौजूद रहे।गाँव महावतपुर:अपराह्न 03:15 बजे महावतपुर में जनसंवाद संपन्न हुआ, जहाँ ग्रामीणों ने जल प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सुझाव रखे। चौपाल में मुख्य रूप से सहेंसरपाल जी, रविंद्र जी, कृष्ण मास्टर जी, चरण सिंह जी, अमित जी, विजय जी, खुर्शीद अली जी एवं मो० इसाद जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।गाँव आसफपुर खड़खड़ी (आरिफपुर खेड़ी):सायं 06:00 बजे आसफपुर खड़खड़ी में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गाँव की प्राथमिकताओं पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्य रूप से फेरू जी, सुरेंदर पाल जी, हरवीर जी, करमवीर जी, रामनरेश जी, बाबूराम जी, संजय जी, ओमपाल जी, मनीष तोमर जी एवं धर्मेंद्र जी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व युवा उपस्थित रहे।चौधरी रामवीर सिंह ने चारों गाँवों के सम्मानित बुजुर्गों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवा साथियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्रवासियों से मिले सुझावों के आधार पर ही बड़ौत विधानसभा को एक आदर्श और समृद्ध क्षेत्र बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।