Spread the love

अंकित कुमार/मोनिका कश्यप/ प्रताप कश्यप/मोनू कुमार/एजेंसी खेकड़ा/बागपत/बड़ौत।

जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा में शामिल होने के लिए 21 सितम्बर की सुबह लगभग 11 बजे, उम्मीद से अधिक लोग खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाइवे पुलिस चौकी पर अपने बंदोबस्त पर ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, ई रिक्शा, ऑटो, जेसीबी लोडर, कार आदि लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे खुशी की बात यह है कि जनपद में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पुराने-नए दिग्गज कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों ने छोटे-छोटे मन मुटाव छोड़कर यात्रा को सफल बनाने का काम किया। जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जनजागरण यात्रा को हरी झंडी दिखायी। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप व जिला सचिव अंजू देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा की।

किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, प्रदेश महासचिव अहमद हमीद, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हरियाणा करता राम कश्यप, सुशील कश्यप, हरियाणा, पूर्व सांसद प्रत्याशी रामकुमार कश्यप, रमा कश्यप पूर्व विधायक प्रत्याशी गोंडा विधानसभा, जिला महासचिव धर्मेंद्र तोमर, जिला महासचिव आशु पंडित, जिला महासचिव राजीव कश्यप, जिला सचिव प्रियंका ठाकुर, जिला सचिव पवन कश्यप, कंट्रोल रूम प्रभारी नितिन कश्यप, जिला सचिव हाजी शमशाद, जिला सचिव अरविंद आदिवासी, कश्यप समाज के 360 गावों के चौधरी बबली कश्यप, आदेश कश्यप, सावन, प्रधान प्रत्याशी प्रताप कश्यप, छछरपुर निशांत कश्यप डूंडाहेड़ा, अनुज शर्मा, अमित त्यागी, राजेंद्र बली, अश्वनी शर्मा, मुस्तकीम मल्हार, ओमपाल हिलवाड़ी, छोटू सुजारा, नीटू बाजिदपुर एवं सैकड़ो कोंग्रेसियो ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

लोगो का कहना था कि अति पिछड़ा जन जागरण यात्रा की आड़ में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने जनपद में शक्ति प्रदर्शन किया है। सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कांग्रेस पार्टी के समर्थन में लोग कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खडग़े जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिंदाबाद लव कश्यप जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गांधी, लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते कांग्रेस पार्टी के झंडे हाथो में लिए और अपने-अपने वाहनों में लगा बागपत जनपद की सड़कों पर घूम रहे थे। बागपत जनपद की जनता में अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा और कांग्रेस पार्टी को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कांग्रेस का झंडा गाडिय़ों ट्रैक्टरों बाइकों कार आदि वाहन एवं छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के हाथ में लहराता दिखायी दिया। जब से बागपत जनपद बना, प्रथम बार ऐसा लगा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

लव कश्यप ने बताया कि कांग्रेस की अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के पास, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ हुई। यात्रा का प्रथम स्वागत ग्राम मावीकला में जिला महासचिव आशु पंडित के नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम ने किया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़कर ग्राम काठा पहुंची जहां पर अनिल कश्यप एवं चौधरी रवि कुमार के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत ग्राम वासियों ने किया। इसके पश्चात यात्रा बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची जहां पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप एवं पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने मिलकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जनजागरण यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों, कार ट्रैक्टर बाइक बुलडोजर लोडर एवं मोटरसाइकिल के काफिले से जनपद बागपत के मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।

इसके पश्चात जन जागरण यात्रा ग्राम सिसाना पहुंची जहां भरत कश्यप के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया एवं मंदिर पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत कलेक्ट्रेट में पहुंची और जिलाध्यक्ष लव कश्यप यात्रा सहित धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ यात्रा में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासन का परिचय देते हुए समय से परमिशन न देने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खडग़े जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो राहुल गांधी लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी से मिलाने की बात करने लगे।

सैकड़ो कोंग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय जनपद बागपत में धरना प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 घंटे तक हंगामा करते रहे। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट को भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर ही घरने में बिठाये रखा। लव कश्यप का कहना था कि बागपत जिला प्रशासन ने धारा 163 लागु ना होते हुए भी यात्रा को भाजपा सरकार की साख बचाने के लिए अनुमति नहीं दी? भाजपा सरकार की नीतियों को देश विरोधी बताते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा। जिला मजिस्ट्रेट ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर शांति से जाने की अनुमति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। प्रशासन से एक सकारात्मक आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष लव कश्यप यात्रा के स्वागत में खड़े अपने समर्थको व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए निकले। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। टयोढी, बड़ौत, बावली, छछरपुर, किशनपुर बिराल गांव, इब्राहिमपुर माजरा रेलवे फाटक, रमाला तिराहा आदि पर लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जोरदार स्वागत किया।

छछरपुर में ग्रामवासी अनुज कश्यप व प्रताप कश्यप के नेतृत्व में जीवानी टोल पर जीवानी एवं बरवाला के ग्रामवासियों ने पवन कश्यप के नेतृत्व में लव कश्यप का फूल मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया। यही से ग्राम वासियों के अनुरोध पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप, किसान अनुज के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए किशनपुर बिराल पहुंचे जहां मुख्य चौराहे पर मदन कश्यप व राणा कश्यप के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने रमाला मील जहां भूपेंद्र कश्यप व अनिल कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने अपने कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष लव कश्यप का आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात लव कश्यप कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर खुली जीप में, अपने हाथो में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए यात्रा समापन स्थल ककड़ीपुर गांव 709बी नेशनल हाईवे, पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे। जहाँ सुबह से ही अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली बुलडोजर लोडर अति पर सवार होकर दर्जन भर गांव के लोग फूल माला ढोल नगाडे के साथ इंतजार कर रहे थे। सैकड़ो ग्राम वासियों और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद मल्लिकार्जुन लड़के जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के जोरदार नारे लगाकर अपने जिलाध्यक्ष लव कश्यप का स्वागत किया। अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों लेकर जमकर अपनी भड़ास निकली। राहुल गाँधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनपद वासियो से कांग्रेस पार्टी से जुडने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हम सब पहले भी कांग्रेसी थे। अब एक बार फिर से देश को कोंग्रेस मय बनाना है। सभी को कांग्रेस के साथ जोडऩा है। समापन स्थल ककड़ीपुर, लव कश्यप बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम यह देखना चाहते थे कि मेरे जिलाध्यक्ष बनने के बाद बागपत जनपद में पूर्व के मुकाबले अब कितना फर्क आया और कांग्रेस पार्टी से कितने नए लोग जुड़े है।

इस बात को लेकर जनपद बागपत कांग्रेस कमेटी ने 17 सितम्बर 2025 को फोन पर वार्ता कर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा, खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी से ककड़ीपुर लगभग 55 किलोमीटर निकालने का निर्णय लिया गया और 21 सितम्बर 2025 की तिथि और सुबह 10 बजे समय निर्धारित कर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप को यात्रा की परमिशन आदि की जिम्मेदारी दी। रूबी कश्यप ने बागपत के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बागपत व जिलाधिकारी बागपत को भी लिखित में सुचना/अनुमति हेतु 17 सितंबर 2025 को ही पत्र दिए। गोंडा विधानसभा विधायक प्रत्याशी राम कश्यप ने भी अपने विचार रखे और अंत में समापन रात्रि लगभग 9 बजे जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों जनपदवासियो को संबोधित करते हुए यात्रा की अपार सफलता और जनपद अधिकारियो के सहयोग पर सभी का धन्यवाद किया और अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का समापन किया। यात्रा के शुरू होते ही पुलिस के साथ नोक झोक हुई। पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की लेकिन कोंग्रेसी जोश और जानून के साथ आगे बढ़ गए। पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत ने बताया कि यात्रा के लिए सुचना/अनुमति हेतु पत्र मिला। लेकिन अनुमति नहीं ली गयी। पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। अधिकारियो से वार्ता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में यूपी की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है। दाखिल किए गए हलफनामे में बताया गया है कि मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी और किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में सरकार ने साफ किया है कि 2020 में भर्ती हो चुके 67 हजार 867 शिक्षकों की नियुक्तियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार तैयार की गई रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में नए उम्मीदवार योग्य पाए जाते हैं तो उन्हें उपलब्ध खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा। साथ ही 8270 अभ्यर्थियों की संशोधित सूची कोर्ट में दी है। ये वह अभ्यर्थी हैं, जो अभी नौकरी में नहीं हैं। सरकार ने कोर्ट में साफ किया कि पिछली सूची में 4926 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। ऐसे में इन्हें भी संशोधित मेरिट सूची में शामिल किया जाए।

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×