
राजीव कश्यप, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा के भावी विधायक डॉ. सोनू कश्यप, गांव हबीबपुर सीकरी में गत दिवस बारिश में मकान गिरने से हुए दुखद हादसे की घटना पर पीड़ित परिवार के पास पहुँचे। जिन लोगों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं उन्होंने अपनी समस्या डॉ सोनू कश्यप के सामने रखी।
डॉ सोनू कश्यप ने कहा कि नोटिस देना समस्या का समाधान नहीं है। इन मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था भी करना सरकार का कर्त्तव्य है। उन्होंने आवास योजना के अंतर्गत उनके पक्के मकान बनाए जाने की मांग की। नंदन कश्यप, पूजा सैनी (बीडीसी सदस्य), मुकेश कश्यप (नानू), सोनू कश्यप (सैनपुर), प्रदीप सैनी सोनू मेहरा आदि भी गांव हबीबपुर सीकरी मे पहुंचे।