मंजू कश्यप, गाजियाबाद/मोदीनगर। मिली जानकारी के अनुसार चूनाभट्ठी कॉलोनी से अपनी गर्भवती गाय लेकर मुरादनगर जा रही मां-बेटी के साथ गोतस्करी का आरोप लगाकर गोरक्षक दल की महिला व साथियो द्वारा कश्यप समाज की महिलाओ के साथ जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद कश्यप समाज के लोगों ने इसे मॉब लिंचिंग बताते हुए मोदीनगर थाने में हंगामा कर एफआईआर दर्ज करायी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल की एक पदाधिकारी महिला सपना अग्रवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाजसेवी दिग्विजय सिंह देशवाल ने बताया कि चूनाभट्ठी कॉलोनी निवासी दीपा कश्यप अपने घर में गोवंश पालन करती हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी मां सुमन देवी के साथ गर्भवती गाय लेकर पैदल सड़क किनारे किनारे मुरादनगर जा रही थीं। आरोप है कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा रोड के पास अचानक हिंदू रक्षा दल की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। बिना किसी वजह बिना पूछताछ, गोतस्करी का आरोप लगाते हुए दोनों के साथ मारपीट की गई।
दीपा कश्यप का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। मारपीट में सुमन देवी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कश्यप समाज को बेज्जत और बदनाम भी किया गया। इससे कश्यप समाज में भारी रोष है। लोग तरह तरह के कमेंट कर अपनी भड़ास निकल रहे है। एक व्यक्ति ने लिखा कि ये कश्यप समाज की ही भाजपा सरकार है। यह भाजपा को वोट देने का फल है। कुछ लोग भविष्य में भाजपा को वोट न देने के कमेंट भी कर रहे है।
यह कैसी राजनीति है, कैसी समाज सेवा है?
एक गरीब और लाचार गौ सेवक दीपा कश्यप पर इतनी बेरहमी से हमला करना आखिर कैसी इंसानियत है? उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह गाय को पालने के लिए ले जा रही थीं।
उनके साथ इतनी मारपीट की गई कि उनके कान के पर्दे तक प्रभावित हो गए और कान में छेद हो गया।
अगर कोई व्यक्ति खुद को हिंदू समाज का रक्षक और समाज का ठेकेदार बताता है, तो क्या उसे कानून अपने हाथ में लेकर किसी गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट करने का अधिकार मिल जाता है?
गौ सेवा के नाम पर हिंसा और किसी गरीब की पिटाई—यह कैसी समाज सेवा है?
गलती किसी की भी हो, कानून को अपना काम करना चाहिए। समाज को ठेकेदारों की नहीं, न्याय, संवेदना और इंसानियत की जरूरत है।
इनमें जितने भी आरोपी है सब पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी|
गाजियाबाद के मोदीनगर में अगस्त 2026 के शुरुआती दिनों में पशुपालन करने वाली दीपा और उनकी मां सुमन के साथ कथित गौ-तक्षकों और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई थी। उन पर गाय ले जाते समय गौ-तस्करी का झूठा आरोप लगाया गया था, जबकि वे अपनी पालतू गर्भवती गाय को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रही थीं।
यूपी, गाजियाबाद के मोदीनगर में दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय लेकर जा रही थी।
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगा कर इन्हें रोक लिया।
मां-बेटी ने लाख समझाया कि वो भी हिंदू है, और गाय को पालने के लिए लेकर जा रहे है।
लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
माँ बेटी को सरेराह थप्पड़ों से पीटा गया।
पुलिस ने मां बेटी की पिटाई करने वाली हिंदू संगठन से जुड़ी आरोपी सपना अग्रवाल समेत 3 पर केस दर्ज किया है।
See less
गाज़ियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र की बेटी दीपा कश्यप और उसकी मां के साथ हिन्दू रक्षा दल की नेता सपना अग्रवाल द्वारा मारपीट की गई। इस घटना से समाज में रोष उत्पन्न हुआ है। दीपा कश्यप के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर प्रशासन से मांग है कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #गाज़ियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र की बेटी दीपा कश्यप और उसकी मां के साथ हिन्दू रक्षा दल की नेता सपना अग्रवाल द्वारा मारपीट की गई। इस घटना से समाज में रोष उत्पन्न हुआ है। दीपा कश्यप के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर प्रशासन से मांग है कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।