Spread the love

महिला चौपाल में योजनाओं से जुड़ीं महिलाएं, विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र

सूचना विभाग की प्रदर्शनी में दिखी बदलते भारत की तस्वीर, 12 वर्षों की उपलब्धियों को जानने उमड़े लोग

लोकगीतों के जरिए गूंजा विकास और जनकल्याण का संदेश, विकास यात्रा से रूबरू हुए नागरिक

बागपत, 17 जून 2026 — बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट लोकमंच पर आयोजित महिला चौपाल एवं विभागीय योजनाओं के विशेष कैंप ने महिला सशक्तीकरण, जनजागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया। एक ही मंच पर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभागीय सेवाओं तक पहुंच तथा आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को केवल लाभार्थी बनाना नहीं बल्कि उन्हें विकास यात्रा की सक्रिय भागीदार बनाना है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति जैसे अभियानों ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत किया है तथा शिक्षा और अवसरों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने का नया आत्मविश्वास दिया है।

राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ मीनाक्षी भराला एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संयुक्त रूप से विभागीय प्रदर्शनियों और सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विशेष विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा आयोजित विशेष विकास प्रदर्शनी पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। प्रदर्शनी में विकसित भारत के संकल्प, महिला सशक्तीकरण, गरीब कल्याण, किसान हितैषी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, स्वरोजगार, ऊर्जा, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। पोस्टर, स्टैंडी और सेल्फी स्टैंड के माध्यम से आगंतुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर विकास यात्रा को करीब से जाना। सेल्फी स्टैंड लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा, जहां आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी और जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 19 जून तक आयोजित की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि कल 18 जून को जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर दिनभर लोग जुटे रहे। बेसिक शिक्षा विभाग ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने पशुधन विकास और पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया, जबकि प्रोबेशन विभाग, उद्योग विभाग तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के स्टॉलों पर भी लोगों ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसरों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

लोक गायिका चंचल बंजारा एवं उनकी टीम ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सम्मान, राष्ट्र निर्माण और विकास की उपलब्धियों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। “पीएम हो मोदी सा, जो धाकड़ काम करे, देश का दुनिया में जो ऊंचा नाम करे” जैसे गीतों ने उपस्थित लोगों को विकास और राष्ट्र गौरव के भाव से जोड़ दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने प्रेरणादायी कविता प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, प्रबुद्धजन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×