विषय: URC कैंटीन में अन्य वस्तुओं के साथ-साथ चल दूरभाष यंत्र मोबाइल सेट की बिक्री हेतु अलग काउंटर प्रारंभ करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुरोध।
महोदय,
उपर्युक्त विषय के संदर्भ में सविनय निवेदन है कि झारखंड-बिहार सब एरिया के अंतर्गत सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक परिवारों की एक दीर्घकालीन मांग को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं।
वर्तमान में हमारे कई सैन्य परिवारों को मोबाइल फोन की आवश्यकता होने पर कैंटीन परिसर से बाहर निजी दुकानों पर निर्भर होना पड़ता है। वहां उन्हें अक्सर अधिक मूल्य पर नकली/रिफर्बिश्ड सेट बेच दिए जाते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही वारंटी एवं सर्विस में भी समस्या आती है।
इस समस्या से बचाव हेतु सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक परिवारों की यह प्रार्थना है कि URC कैंटीन में अन्य वस्तुओं के साथ-साथ एक अलग “मोबाइल बिक्री काउंटर” की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। जहां ब्रांडेड कंपनी के असली मोबाइल सेट, उचित मूल्य, GST बिल एवं वारंटी के साथ उपलब्ध हों।
यदि URC में यह सुविधा प्रारंभ होती है तो:
- सैनिक परिवार ठगी से बचेंगे।
- कैंटीन की आय में वृद्धि होगी।
- “एक छत के नीचे सभी सुविधा” का उद्देश्य पूरा होगा।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि सैनिक परिवारों की इस जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर URC में मोबाइल बिक्री काउंटर प्रारंभ करने की कृपा करें।
धन्यवाद सहित
भवदीय
पेटी ऑफिसर अशोक कुमार सिंह (से.नि.)
राष्ट्रीय चेयरमैन
नेशनल एक्स-सर्विसमेन को-ऑर्डिनेशन कमिटी (रजिस्टर्ड)
*मोबाइल: 9931709838.
*प्रतिलिपि:* 1 कर्नल वेटरर्नस मुख्यालय, झारखंड-बिहार सब एरिया, दानापुर
को सूचनार्थ ।