भौराकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और कश्यप समाज के दो युवकों के बीच हुए तीखे विवाद के बाद पैदा हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई और युवकों को जेल भेजे जाने से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने शनिवार को भौराकलां में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में उमड़ी भारी भीड़ और समाज के लोगों में व्याप्त तीखे आक्रोश को देखते हुए पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समाज के लोगों को शांत कराया। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का ठोस भरोसा दिए जाने के बाद कश्यप समाज ने अपने आंदोलन को चार दिन के लिए स्थगित कर प्रशासन को चार दिन का कड़ा अल्टीमेटम भी थमाया है।

subhashchand4

Bysubhashchand4

Jun 14, 2026
Spread the love

राजीव कश्यप, मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। । भौराकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और कश्यप समाज के दो युवकों के बीच हुए तीखे विवाद के बाद पैदा हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई और युवकों को जेल भेजे जाने से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने शनिवार को भौराकलां में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में उमड़ी भारी भीड़ और समाज के लोगों में व्याप्त तीखे आक्रोश को देखते हुए पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समाज के लोगों को शांत कराया। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का ठोस भरोसा दिए जाने के बाद कश्यप समाज ने अपने आंदोलन को चार दिन के लिए स्थगित कर प्रशासन को चार दिन का कड़ा अल्टीमेटम भी थमाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भौराकलां थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा एक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खेत से घास लेकर लौट रहे कश्यप समाज के दो युवकों से रास्ता खाली करने को कहा गया, जिस पर पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। इसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने तथा अभद्रता सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। घटना के बाद कश्यप समाज के लोग थाने पहुंच समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी, जिसने शनिवार को इस बड़ी महापंचायत का रूप ले लिया।

पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में शनिवार सुबह भौराकलां में बुलाई गई कश्यप समाज की महापंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों लोग जुटे और पुलिस की कार्यशैली पर जमकर रोष जताया। जब समाज के नेता आगे के उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे थे, तभी स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कश्यप समाज के प्रतिनिधियों और खाप चौधरियों से अत्यंत सौहार्दपूर्ण लेकिन गंभीर माहौल में वार्ता की।

एसपी देहात ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी, किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के इस लिखित व मौखिक आश्वासन के बाद समाज के प्रमुख लोगों ने फिलहाल अपने आंदोलन को टालने का निर्णय लिया। कश्यप समाज के प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि उन्होंने प्रशासन को केवल चार दिन का समय दिया है। यदि इस निर्धारित अवधि में उनकी मांगों पर उचित और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ी रणनीति बनाकर फिर से जिलाव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे।

महापंचायत में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद इस महापंचायत में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी नेता व एमएलसी किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, बुढ़ाना खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप, राकेश कश्यप, ओमपाल कश्यप, सचिन कश्यप, अमित कश्यप, और मास्टर नीटू कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सतर्कता और गश्त बढ़ा दी है।

एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के आश्वासन पर भोराकला गांव में कश्यप समाज की महापंचायत 4 दिन के लिए स्थगित,
कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा फुगाना क्षेत्र अधिकारी विश्वजीत सिंह को सोपा गया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर की भौराकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भोराकला में कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें फुगाना क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह मौजूद रहे,
मास्टर सुशील कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि कश्यप एकता संगठन वह खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप एमबीबीएस बुढ़ाना ने फुगाना क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह को दोनों व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं में हुए मुकदमे को हटाने की मांग की है वही सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही, एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के आश्वासन पर कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों की मीटिंग के बाद पंचायत ने 4 दिन का समय दिया,फिलहाल पंचायत को 4 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।चौधरी राकेश कश्यप, ओमपाल कश्यप, सचिन कश्यप,अमित कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, प्रवेश प्रधान जी हड़ोली,मास्टर नीटू कश्यप सिलेक्ट चंद कश्यप टिटौली ओमपाल कश्यप तिलक राम कश्यप आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
मास्टर सुशील कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि कश्यप एकता संगठन See less

11 विधानसभा बुढ़ाना थाना व गांव भौंरा कलां में समाज की महापंचायत धरना पांच दिन तक स्थगित किया गया यदि दोनों लड़कों से केस खत्म एवं दोनों लड़कों का डाक्टरों के पैनल से मेडिकल कराकर दोषी पुलिस दारोगा व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया न्याय नहीं होता तो पुनः होगा।

मास्टर सुशील कश्यप
राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि कश्यप एकता संगठन
समाज की बात दमदार तरीके से रखते हुए See less

आज विधानसभा बुढाना के गांव भोराकला में पुलिस प्रशासन व कश्यप समाज के बीच हुए विवाद को लेकर आयोजित महापंचायत में कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ सोनू कश्यप MBBS व महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप अपनी टीम के साथ पहुंचे।सर्वसम्मति से अपनी मांग रखते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता के उपरांत प्रशासन को चार दिन का समय देकर पंचायत को स्थगित किया गया।
अमित कश्यप
जिला मीडिया प्रभारी, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर”भोरा कला में बवाल के बाद जुटा पूरा कश्यप समाज, निष्पक्ष जांच की उठी मांग!क्या कानून के रक्षक ही बन गए भक्षक? कश्यप समाज ने खोला मोर्चा!
मुजफ्फरनगर के भोरा कला में कश्यप समाज की महापंचायत, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर के भोरा कला गांव में आज कश्यप समाज की एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। कश्यप समाज का आरोप है कि गांव के पास बैंक के निकट पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान कुछ महिलाएं और युवक खेतों की ओर जा रहे थे, जिन्होंने पुलिसकर्मियों से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया।
महापंचायत में मौजूद लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा युवकों के साथ मारपीट की गई, महिलाओं का अपमान किया गया और बाद में दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर कश्यप समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला।
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समाज लगातार उत्पीड़न का सामना कर रहा है और प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। समाज के लोगों ने न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
मौके पर पहुंचे सीओ (CO) साहब ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ के आश्वासन के बाद समाज के लोगों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद जताई।
नोट: पुलिस प्रशासन और कश्यप समाज के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामले की आधिकारिक जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के आश्वासन पर भोराकला गांव में कश्यप समाज की महापंचायत 4 दिन के लिए स्थगित, कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा फुगाना क्षेत्र अधिकारी विश्वजीत सिंह को सोपा गया ज्ञापन, मुजफ्फरनगर की भौराकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भोराकला में कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें फुगाना क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह मौजूद रहे, मास्टर सुशील कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि कश्यप एकता संगठन वह खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप एमबीबीएस बुढ़ाना ने फुगाना क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह को दोनों व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं में हुए मुकदमे को हटाने की मांग की है वही सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही, एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के आश्वासन पर कश्यप समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों की मीटिंग के बाद पंचायत ने 4 दिन का समय दिया,फिलहाल पंचायत को 4 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।चौधरी राकेश कश्यप, ओमपाल कश्यप, सचिन कश्यप,अमित कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, प्रवेश प्रधान जी हड़ोली,मास्टर नीटू कश्यप सिलेक्ट चंद कश्यप टिटौली ओमपाल कश्यप तिलक राम कश्यप आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
अमित कश्यप
जिला मीडिया प्रभारी, मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×