Spread the love

सांसद,विधायक ,जिलाधिकारी से लेकर सभी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 139जोड़ों का विवाह उत्सव के रूप में हुआ संपन्न

बेटियों की शादी में सरकार बनी सहारा, जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी सामूहिक विवाह योजना

जरूरतमंद परिवार करें आवेदन, सरकार दे रही है बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहारा, अब शादी के खर्च की टेंशन ख़त्म सरकार कर रही एक शादी पर ₹100000 खर्च

बागपत, 12जून2026 – जनपद बागपत का यह दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक के बाद एक वीआईपी आते रहे और वर वधु को आशीर्वाद देते रहे। दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित हरी कैसल थ्री स्टार होटल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों ने एक साथ सभी रस्मों रिवाज पूरे कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। कार्यक्रम में कुल 139जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम स्थल राजसी अंदाज में सजाया गया था। सफेद और भगवा रंग के टेंटों से सजा परिसर, फूलों की मालाओं से सजे मंडप और मंच, हर दिशा में उल्लास और एकता का वातावरण फैला था। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की जोड़ियाँ एक ही परिसर में विवाह और निकाह के बंधन में बंधीं, जो गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल रही। शहनाई की मधुर धुनों, बैंडबाजे के गीतों और मेहमानों की तालियों के बीच जब नवविवाहित जोड़े मंच पर आए, तो हर किसी की आंखें खुशी से चमक उठीं। हरी कैसल जनपद का सबसे प्रतिष्टित मैरिज हाल है जिसमें जगह-जगह संप्रदायों के अनुसार सेल्फी प्वाइंट बनाए गए जयमाला का आशीर्वाद समारोह स्टेज बनाया गया समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के वैवाहिक कार्यक्रम में मा सांसद राजकुमार सांगवान ,विधायक योगेश धामा जिलाधिकारी अस्मितालाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने वर वधू को को मौके पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया और उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक और भव्य रहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से होने वाले विवाह के साक्षी में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक राजनेताओं से लेकर अधिकारी प्रतिभाग करते रहे और सभी को आशीर्वाद देते हैं हर किसी पेरेंट्स की यह उम्मीद होती है कि उनके बेटा बेटियों की शादी में बड़े-बड़े लोग आए एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिकारी से लेकर मंत्री तक प्रतिभाग करते हैं और सभी को आशीर्वाद देते हैं और शादी में खानों के पकवानों में चाऊमीन ,गोलगप्पे ,दही बड़े, टिक्की, रसगुल्ला ,छोले चावल ,पूरी, तंदूरी रोटी बेसन रोटी ,मिक्स वेज, दाल मखनी ,पनीर आईस क्रीम जैसे पकवानों के लिए सुंदर-सुंदर स्टॉल सजाए गए थे जो मेहमानों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे शादी में साक्षी होने वाले लोग कह रहे थे क्या लाजवाब शादी है उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर किसी का सम्मान है हर किसी की संभावनाओं को सरकार सरकार कर रही है जो सरकार पहले 51 हजार रुपये एक शादी पर खर्च करती थी अब यह शादी एक लाख रुपए में संपन्न होती है मौके पर पहुंचकर बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी बर बधू को आशीर्वाद दिया और उनके जीवन की मंगल कामनाएं की ।
सांसद ने कहा सरकार हर व्यक्ति के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने के लिए संकल्पित है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है बेटियों के लिए पढ़ाई से लेकर शादी तक सरकार चला रही है शानदार योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लेकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तक सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं सराहनीय योजनाएं जनता ले सकती है इनका लाभ और अपने सपनों को कर सकती हैसाकार पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है और रोजगार के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है आप भी जिस क्षेत्र में अपनी रुचि रख सकते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की योजना से जुड़े और लाभान्वित हो।
विधायक योगेश धामा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के जीवन में उजाला भर रही है। आज यह विवाह समारोह सरकार के संकल्प को धरातल पर उतरते हुए दिख रहा है ओर अब यह शादी जनपद के सबसे लोकप्रिय रिसोर्ट में शादी हुई जो एक मिशाल बनेगी।

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं आज आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियों और उनके स्वजनों के कि चेहरे की मुस्कुराहट ही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने स्वयं पुष्पवर्षा कर नवविवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं निकाह एवं विवाह समारोह में उपस्थित रहकर स्वयं की देखरेख में सभी रीति रिवाज संपन्न कराए।
समाज कल्याण विभाग, बागपत ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। विभाग द्वारा वितरित किए गए विशेष उपहारों का पैकेज बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा जिसे उपहार के रूप में बेटा बेटियों को दिए जाने उपहार स्वरूप गिफ्टों को एक डिस्प्ले पर भी मंच के समीप स्थापित किया गया था जो कार्यक्रम में आकर्षक का केंद्र बन रहा था। प्रत्येक नवविवाहिता को हैंड बैग,गॉदरेज की सिलाई मशीन, बजाज मिक्सचर ग्राइंडर, दो तकिए, एक डबल बेड व चादरें, वैनिटी किट, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, डिनर सेट, कुकर, कढाही, इंडक्शन, मिक्सर, चूल्हा ,दीवार घड़ी, वर को पैंट शर्ट का कपड़ा लड़की के लिए साड़ी सहित मैचिंग के कपड़े चांदी की पायल और बिछिया सहित जीवनोपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इन उपहारों का उद्देश्य केवल सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं में स्वावलंबन और सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान से प्रेरित है।

कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं। स्वास्थ्य शिविर और सेल्फी स्टैंड विशेष आकर्षण का केंद्र बने। महिलाओं ने मेहंदी काउंटर पर पारंपरिक रस्में निभाईं। नगर पालिका द्वारा शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने शाही अंदाज में बारातियों का स्वागत फूल-मालाओं, पगड़ी और गुलाबजल से किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत और मंगलगीतों ने वातावरण को और अधिक भावनात्मक बना दिया।

जैसे ही फेरे और निकाह संपन्न हुए, पुष्पवर्षा और मंगलगीतों के बीच जब 139डोलियाँ रवाना हुईं, तो हर आंख में गर्व और कृतज्ञता के आँसू थे। यह दिन केवल विवाह का नहीं, बल्कि नारी गरिमा, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता के उत्सव का दिन बन गया। जिसमें हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार आज 101 शादी में मुस्लिम धर्म के अनुसार 38 निकाह कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके साक्षी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी रहे।

जानिए योजना के बारे में:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस योजना में परिवर्तन करते हुए प्रत्येक विवाह हेतु सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इसमें से 60 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये मूल्य के उपहार के रूप में और शेष 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक हजारों बेटियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक और सामाजिक सहारा मिला है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए । जिले के सभी ब्लॉकों और तहसीलों में विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इस बार लक्ष्य से दुगने आवेदन प्राप्त हुए। पात्रता मानदंड के अनुसार वधू की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कन्या अविवाहित, निराश्रित, विधवा या तलाकशुदा हो सकती है। दिव्यांग अभिभावक की पुत्री या दिव्यांग बेटियों को प्राथमिकता दी जाती है।

वर्ष 2018 से अब तक जनपद बागपत में लगभग तीन हजार 300 शादियाँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सम्पन्न हो चुकी हैं। इनमें हिंदू, मुस्लिम, दलित, पिछड़े वर्गों और दिव्यांग परिवारों की बेटियाँ शामिल रही हैं। इन शादियों ने सामाजिक समानता, धार्मिक एकता और बेटियों के सम्मान का नया अध्याय लिखा है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा,मुख्य पुजारी पूरा महादेव पंडित जय भगवान,जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी मनीष यादव,ज्योति शर्मा,अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ,हरी लाल पटेल ,आस्था पाठक, सीमा राघव, आदि अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×