editprial क्या वास्तव में मोदी सरकार एक वर्ष में चली जाएगी? नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक प्रकार से भविष्यवाणी की है कि मोदी सरकार एक वर्ष में सत्ता से बाहर हो जाएगी। दोस्तो शायद देश में एक लहर सी चल पड़ी कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जो कहते वही हो जाता है। अब एक वर्ष में मोदी सरकार जाने की बात कही है। देखना यह होगा कि मोदी सरकार एक वर्ष में जाती है या नहीं जाती है।
कुछ लोग कह रहे है कि राहुल गांधी द्वारा की गई एक साल में मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी वर्तमान राजनीतिक और संसदीय गणित के लिहाज से अव्यावहारिक और असंभव प्रतीत होती है। राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में यह दावा किया था। उनके इस दावे और इसकी जमीनी हकीकत के बिलकुल विपरीत लगती है।
राहुल गांधी के अनुसार, देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, और आर्थिक असंतोष जैसे मुद्दों से जनता में भारी नाराजगी है। उनका मानना है कि इन्हीं जनविरोधी नीतियों और जनाक्रोश के कारण एक साल के भीतर मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। संसदीय और राजनीतिक गणित: वर्तमान में एनडीए के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है। कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर या घटक दलों का समर्थन वापस नहीं होता तब तक संख्या बल पर सरकार को गिराना संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस तरह के बयान हताशा का परिणाम हैं और यह देश में अराजकता व अस्थिरता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह बयान एक राजनीतिक दबाव बनाने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और जन-मुद्दों को हवा देने के लिए दिया गया एक रणनीतिक बयान है। यह भी जानकारी में आया है कि उ.प्र. से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन संभल से शुरू हो सकता है।
