Spread the love

लखनऊ ::- प्रदेश में मानसून की विदाई का समय आ चुका है। पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें तो लगभग पूरे प्रदेश से मानसून जा चुका है। पूर्वांचल में बचे हुए जिलों में रविवार या सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगाी। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्तूबर तक मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा लेकिन सुबह और शाम को हल्की ठंड बनी रहेगी। कुछ दिन बाद ही इस ठंड में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम ड्राई रहेगा। निचले क्षोभमंडल में व्याप्त शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम के आगामी कुछ दिनों तक शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके दृष्टिगत आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून के प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से विदाई के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर थोड़ी और गिरावट होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिसाब से यूपी का मौसम भी निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चल रही है और पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है, इसके चलते सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में तापमान अभी सामान्य है, इसमें बहुत ज्यादा परिवर्तन के संकेत नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह और शाम पड़ रही हल्की ठंड में कुछ दिनों के बाद बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की आहट के भी संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में उरई का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×