1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
1865 – ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्वीलस्लैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू हुई।
1940 – ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1948 – भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।
1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1982 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1991 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए।
1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर को मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1993 – भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन हुआ।
2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
जन्मदिवस
1880 – प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ ।
1907 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ ।
पुण्यतिथि
1941 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन हुआ।
1968 – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन हुआ ।