Spread the love

जनपद बागपत की कला, संस्कृति और परंपराओं का संगम बनेगा स्वदेशी मेला, वोकल फॉर लोकल को देगा बढ़ावा

प्रशासन का आह्वान: बागपत ट्रेड शो में अवश्य आए, स्वदेशी को गर्व से अपनाए!

स्वदेशी मेले में दिखेगी समृद्ध बागपत की झलक, एक मंच पर आयेंगे बागपत के सभी स्वाद, उत्पाद, कारीगर और उद्यमी

बागपत, 06 अक्टूबर 2025: जनपद बागपत के कारीगर, हस्तशिल्पी और छोटे उद्यमी इस दिवाली अपनी कला, हुनर और उत्पादों को आम जनता के सामने प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। शासन की महत्वाकांक्षी पहल के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘स्वदेशी मेला’ आयोजित किया जा रहा है, और बागपत में यह मेला सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में 09 से 18 अक्टूबर तक चलेगा।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में आयोजित इस मेले का उद्देश्य है स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आमदनी बढ़ाना, और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती देना। इस मेले में जहां बागपत गर्व के साथ अपने स्वाद, उत्पादों का प्रदर्शन करेगा, वहीं सभी उत्कृष्ट कारीगर और उद्यमी भी एक मंच पर इकट्ठा होंगे। जनपद के लोगों को अपने बागपत का एक नए अंदाज में अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

यह मेला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम है “स्वदेशी उत्पाद और लोकल से वोकल।” इसका उद्देश्य न केवल बागपत के कारीगरों और छोटे उद्यमियों को एक मंच देना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाना और आम जनता को देशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करना भी है। यह पहल पहले केवल 18 मंडलों तक सीमित थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में इसे विस्तारित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में मेला 9-10 दिनों तक चलेगा, और इसका उद्घाटन स्थानीय मंत्री या विधायक करेंगे।

इस मेले में बागपत के कारीगर और हस्तशिल्पी अपने उत्पाद सीधे जनता को बेच सकेंगे। वन डिस्ट्रिक्ट वन उत्पाद और जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ता न केवल उच्च गुणवत्ता और उचित मूल्य पर उत्पाद खरीद सकेंगे, बल्कि बागपत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से भी जुड़ सकेंगे।

‘स्वदेशी मेला’ का आयोजन बागपत की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कारीगरों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर भी खोलेगी। मेले के माध्यम से बागपत के उत्पाद न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में पहचान पाएंगे।

सरकार ने ‘यूनिटी मॉल’ की भी घोषणा की है, जो जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित होंगे। इन मॉल्स में जनपद के विशेष के उत्पादों के साथ-साथ पूरे देश के ODOP उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। इससे बागपत के कारीगर राष्ट्रीय और डिजिटल बाजार तक पहुंच पाएंगे और उनके उत्पादों की मांग बढ़ेगी।

मेलों में सिर्फ उत्पाद ही नहीं, बल्कि बागपत की संस्कृति, कला और परंपराओं का भी प्रदर्शन होगा। स्थानीय संस्कृति और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में देशी पकवान, पारंपरिक मिठाइयाँ और क्षेत्रीय व्यंजन भी प्रदर्शित होंगे, जिससे बागपत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर आम जनता के सामने आएगी। इस बार मेलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया जाएगा। यह पहल बागपत के कारीगरों और उत्पादों को एक नई पहचान दिलाएगी।

जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि जनपद बागपत के सभी नागरिक स्वदेशी मेले का हिस्सा बनें, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पाद खरीदें और ‘वोकल फॉर लोकल’ को सशक्त करें। इस प्रकार के स्थानीय कार्यक्रमों में लोगों के आने से जहां कारीगरों का मनोबल बढ़ता है, वहीं हम जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते है क्योंकि अपनी संस्कृति, अपनी पहचान के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास भी राष्ट्रीयता के भाव के अनुरूप महत्वपूर्ण है।

यह मेला सिर्फ खरीदारी का अवसर नहीं है, बल्कि स्थानीय संस्कृति, कला और कौशल को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। विशेषकर युवा और महिलाएं अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए इस मेले में भाग लेकर स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। सरकार भी स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक सशक्तिकरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मेला बागपत की पहचान को मजबूत करेगा और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो NEET CBSE SSC और अब CUET हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत देश का मुसलमान मांग कर रहा है गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो तब धीरेन्द्र शास्त्री को देखकर लगता है हंस कर इस मांग का मजाक उड़ा रहे हैं जहरीली शराब पीने से 13 व्यक्तियों की मौत और RBI देश को बता रहा है की देश में 20 प्रतिशत 500 के नोट नकली चलन में हैंदोस्तो क्या लगता है मोदी सरकार अब देश की व्यवस्था को ठीक कर देगी अभी तो देश के भ्रस्ट प्रशासन भ्रस्ट और अपराधी नेताओं की चर्चा नहीं करी है मोदी सरकार देश की जनता से कितना टैक्स बसूलती है और कितना देश की जनता पर खर्च करती है कितना देश के कर्मचारियों पर खर्च करती है कितना अपने ऊपर खर्च करती है कितना मीडिया पर खर्च करती है कारपोरेटों का कितना पैसा माफ किया जाता हैदोस्तो अगर इन सबकी चर्चा देश में होंने लगी तो देश की जनता सीधे विपक्षी नेताओं से सबाल करने लगेगी कि जब मोदी सरकार देश की जनता को खुलेआम लूट रही है तो विपक्षी नेता क्या कर रहे हैं मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू क्यों नहीं कर रहेदोस्तो आज जनता के लिए कोई कुछ भी नहीं कर सकता देश की मोदी सरकार की नीतियों से आम जनता की समस्याएं बढ़ती जाएंगी क्योंकी आय कम होती जा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही हैदोस्तो अगर PACL सहारा साइप्रसाद कल्पतरू KBCL जैसी तमाम कम्पनियों के निवेशकों की बात करें तो लगेगा मोदी सरकार का एक ही उद्देश्य है सत्ता में रहने का देश की आम जनता को बर्बाद करना और अपने कारपोरेट मित्रों को मालामाल करनादोस्तो अब मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू तो करना होगा अगर विपक्षी पार्टियों के नेता नहीं करते हैं तो हम कांग्रेस के निचले स्तर के नेता शुरू करेंगे मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो कांग्रेस के नेता साथ आएं या न आएं अब 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगा कर देश के शासन और प्रशासन को कांग्रेस के इस आंदोलन की जानकारी भी देते हैंदोस्तो देश की जनता विशेसकर देश का युवा कांग्रेस के इस आंदोलन से जुड़ेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

ईदुज्जुहा पर्व पर बागपत में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई नमाजबागपत 28 मई 2026— जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की उपस्थिति में आज बागपत ईदगाह पर ईदुज्जुहा (बकरीद) के पर्व के अवसर पर नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की तथा अमन, शांति, भाईचारे एवं देश की खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कानून व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनपद में त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस अवसर पर एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ,तहसीलदार बागपत अभिषेक सिंह ,बागपत अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना उपस्थित रहे।

sbobet88

×